लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नाराचिका  : स्त्री० [सं०] छन्द शास्त्र में वितान वृत्त का एक भेद जिसके प्रत्येक चरण में नगण, रगण, लघु और गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारांतक  : पुं० [सं०] रावण का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारा  : पुं० [सं० नाल, हिं० नार] १. घाघरे, पाजामे आदि के नेफे में की वह मोटी डोरी जो पहनावे पहनते समय कमर में बाँधी जाती है। २. रँगा हुआ लाल रंग का वह सूत जो प्रायः पूजन के अवसर पर देवताओं को चढ़ाया जाता है। ३. हल के जूए में बँधी हुई रस्सी। पुं० [स्त्री० नारी] बड़ी नाली। नारा। पुं० [अ० नडारः] १. जोर का शब्द। २. किसी दल, समुदाय आदि की तीव्र अनुभूति और इच्छा का सूचक कोई पद या गठा हुआ वाक्य जो लोगों को आकृष्ट करने के लिए उच्च स्वर से बोला और सब को सुनाया जाता है। जैसे–भारत माता की जय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराइन  : पुं०=नारायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराच  : पुं० [सं० नार-आ√चम् (खाना)+ड] १. ऊपर से नीचे तक लोहे का बना हुआ तीर या बाण। २. ऐसा दिन जिसमें बादल घिरे रहें। मेघों से आच्छादिन दिन। दुर्दिन। ३. एक प्रकार का मात्रिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में २4 मात्राएँ होती हैं। ४. एक प्रकार का वर्ण-वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में दो नगण और चार रगण होते हैं। इसे महामालिनी और नारका भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराच घृत  : पुं० [सं०] चीते की जड़, त्रिफला, भटकटैया, बायविडंग आदि एक साथ मिलाकर तथा घी में पकाकर तैयार किया हुआ एक औषध जो मालिश, लेप आदि के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराचिका  : स्त्री० [सं० नाराच+ठन्–इक, टाप्] सुनारों आदि का छोटा काँटा या तराजू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराची  : स्त्री० [सं० नाराच+अच्–ङीष्] सुनारों आदि का छोटा काँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराज  : वि० [फा० नाराज] [भाव० नाराजगी] अप्रसन्न। रुष्ट। नाखुश। खफा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराजगी  : स्त्री० [फा०] नाराज होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराजी  : स्त्री०=नाराजगी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायण  : पुं० [सं० नार-अयन, ब० स०] १. ईश्वर। परमात्मा। भगवान। २. विष्णु। ३. कृष्ण यजुर्वेद के अंतर्गत एक उपनिषद्। ४. एक प्रकार का प्राचीन अस्त्र। ५. ‘अ’ अक्षर की संज्ञा। ६. पूस का महीना। पौष मास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायण-क्षेत्र  : पुं० [ष० त०] गंगा के प्रवाह से चार हाथ तक की भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायण तैल  : पुं० [सं०] आयुर्वेद में एक तरह का तेल जो मालिश करने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायण-प्रिय  : पुं० [ष० त० या ब० स०] १. महादेव। शिव। २. पाँचों पांडवों में के सहदेव। ३. पीला चंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायण-बलि  : स्त्री० [मध्य० स० या च० त०] आत्म-हत्या आदि करके मरे हुए व्यक्ति की आत्मा की शांति तथा शुद्धि के लिए उसके दाह-संस्कार से पहले प्रायश्चित्त के रूप में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, यम और प्रेत के उद्देश्य से दी जानेवाली बलि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायणी  : स्त्री० [सं० नारायण+अण्–ङीप्] १. दुर्गा। २. लक्ष्मी। ३. गंगा। ४. मुद्ल ऋषि की पत्नी का नाम। ५. श्रीकृष्ण की वह प्रसिद्ध सेना जो उन्होंने महाभारत के युद्ध में दुर्योधन को उसकी सहायता के लिए दी थी। ६. शतावर। ७. संगीत में, खम्माच ठाठ की एक रागिनी। वि०=नारायणी। जैसे–नारायणी माया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारायणीय  : वि० [सं० नारायण+छ–ईय] नारायण-संबंधी। नारायण का। पुं० महाभारत के शांति-पर्व का एक उपाख्यान जिसमें नारद और नारायण ऋषि की कथाएँ हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराशंस  : वि० [सं० नर-आ√शंस् (स्तुति)+घञ् नाराशंस=पितर+अण्] मनुष्यों की प्रशंसा या स्मृति से संबंध रखनेवाला। पुं० १. वेद में के रुद्र दैवत्य मंत्र, जिनमें मनुष्यों की प्रशंसा की गई है। २. ऊम, और्व और काव्य, ये तीन पितृगण। ३. उक्त पितृगणों के निमित्त यज्ञ आदि में छोड़ा जानेवाला सोमरस। ४. एक तरह का पात्र जिससे यज्ञ में उक्त उद्देश्य से सोमरस छोड़ा जाता था। ५. पितर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाराशंसी  : स्त्री० [सं० नार-आशंसी, ष० त०] १. मनुष्यों की प्रशंसा या स्तुति। २. वेदों का वह मंत्र-भाग जिसमें अनेक राजाओं के दानों आदि का प्रशंसात्मक उल्लेख है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ