लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नानक  : वि० [पं० नानका=ननिहाल] [स्त्री० नानकी] जो ननिहाल में उत्पन्न हुआ हो। पुं० कबीर के समकालीन एक प्रसिद्ध निर्गुण ज्ञानी भक्त जो सिक्ख संप्रदाय के आदि गुरु माने जाते हैं। (वि० सं० १5२6-97)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानक-पंथ  : पुं० [हिं०] गुरु नानक का चलाया हुआ सिक्ख-संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानक-पंथी  : वि० [हिं० नानक+पंथ] १. नानक पंथ-संबंधी। २. नानक का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानकशाह  : पुं०=नानक (महात्मा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानकशाही  : वि०=नानकपंथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानकार  : स्त्री० [फा० नान=रोटी+कार (प्रत्य०)] वह जमीन जो सेवक को पुरस्कार रूप में जीविका-निर्वाह के लिए दी जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नानकीन  : पुं० [चीनी नानकिङ्] चीन के नानकिङ् नगर में बननेवाला एक तरह का बढ़िया सूती कपड़ा, जो अब सभी देशों में बनने लगा है और ‘मारकीन’ के नाम से प्रसिद्ध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ