लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नाता  : पुं० [सं० ज्ञाति, प्रा०, णाति, हिं०, नात] १. मनुष्यों में होनेवाला वह पारिवारिक लगाव या संबंध जो रक्त-संबंध के कारण अथवा विवाह आदि सूत्रों के कारण स्थापित होता है। रिश्ता। जैसे–वे नाते में हमारे भतीजे होते हैं। पद–नाता-पोता, नातेदार। (दे०) २. वैवाहिक संबंध का निश्चय। जैस–अभी उनके लड़के का नाता कहीं पक्का नहीं हुआ है। ३. किसी प्रकार का लगाव या संबंध। जैसे–प्यार या मुहब्बत का नाता, दोस्ती का नाता। क्रि० प्र०–जोड़ना।–तोड़ना।–लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाता-गोता  : पुं० [हिं० नाता+गोता] वंश और गोत्र के कारण होनेवाला पारस्परिक संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ