लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नहाना  : अ० [सं० स्नान, प्रा० हारण, बुँदे० हनाना] १. खुले जल से पूरे शरीर को तर करना और धोना। स्नान करना। विशेष–(क) शरीर को स्वच्छ रखने के निमित्त नहाया जाता है। (ख) नहाने से आलस्य और थकान दूर होती है। पद–दूधों नहाओ पूतों फलो=धन और परिवार से समृद्ध होओ। (आर्शीवाद)। २. रजोधर्म से निवृत्त होने पर स्त्री का स्नान करना। ३. किसी तरल पदार्थ से शरीर का लथ-पथ होना। जैसे–पसीने या लहू से नहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ