लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नवधा  : अव्य० [सं० नवन्+धाच्] १. नौ प्रकार से। २. नौ भागों में। नौ टुकड़ों या खंडों में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवधा-अंग  : पुं० [सं० सहसुपा स०] शरीर के ये नौ अंग, दो आँखें, दो कान, दो हाथ, दौ पैर और एक नाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवधा-भक्ति  : स्त्री० [सं० सहसुपा स०] १. भक्ति के ये नौ प्रकार–श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, बंदन, सख्य, दास्य और आत्मनिवेदन। २. उक्त नवों प्रकारों से की जानेवाली भक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ