लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नल  : पुं० [सं० नाल][स्त्री० अल्पा० नली]१. ऐसा वर्तुलाकार लंबा खंड या रचना जिसका भीतरी भाग खोखला या पोला हो और जिसके अंदर एक सिरे से दूसरे सिरे तक चीजें आती-जाती हों। जैसे—घरों में पानी पहुँचाने का (धातु का) नल। २. जल-कल का वह सिरा जिसमें टोंटी लगी होती है और जिसका पेंच दबाने या घुमाने से पानी निकलता है। जैस—नल के पानी से कुएँ का पानी अच्छा होता है। पद—नल-कूप। (देखें) ३. आधुनिक नगरों आदि में उक्त आकार प्रकार की वह वस्तु रचना जिसमें से होकर घरों का मल-मूत्र और गंदा पानी नगर के बाहर कहीं दूर ले जाकर गिराया या पहुँचाया जाता है। नाला। ४. पेडू के अंदर की वह नली जिसमें होकर पेशाब नीचे उतरता है। नला। मुहा०—नल टलना= किसी प्रकार के आघात आदि के कारण पेशाब की उक्त नाली में किसी प्रकार का व्यतिक्रम होना जिससे पेट में बहुत पीड़ा होती है। पुं० [सं०√नल् (महँकना, बाँधना)+अच्] १. नरकट २. कमल ३. निषध देश के चंद्रवंशी राजा वीरसेन के एक पुत्र जिनका विवाह विदर्भ देश के राजा भीमसेन की पुत्री दमयंती से हुआ था। (साहित्य में इन पति-पत्नी के संबंध में अनेक आख्यान और कथाएँ प्रसिद्ध हैं) ५. राम की सेना का एक बंदर जो विश्वकर्मा का पुत्र था तथा जिसने पत्थरों को तैराकर रामचंद्र की सेना के लिए समुद्र का पुल बाँधा था। ६. दानव का एक नाम दो विप्रचित्ति का चौथा पुत्र था और सिंहिका के गर्भ से उत्पन्न हुआ था। ७. यदु के एक पुत्र का नाम। ८. प्राचीनकाल का (धौंसे की तरह का) एक प्रकार का बाजा जो युद्ध के समय घोड़े की पीठ पर रखकर बजाया जाता था। पुं० [सं० नर] आदमी। उदा०—कहहिं कबीर नल अजहुँ न जागा।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलक  : पुं० [सं० नल√कै (मालूम पड़ना)+क ] शरीर की कोई लंबी हड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलका  : पुं० [हिं० नल] १. एक प्रकार का यंत्र जिसकी सहायता से जमीन में से पानी ऊपर खींचा जाता है। (पश्चिम) २. वह नल जिसमें से नहाने पीने आदि का पानी घरों में पहुँचता है। ३. बड़ी नली। नल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलकिनी  : स्त्री० [सं० नलक+इनि–ङीप्] १. जाँघ। रान। २. घुटना। जानु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलकी  : स्त्री० [हिं० नलका] १. छोटा नल। नली। २. हुक्के के पेचवान,सटक आदि का वह अगला भाग जिसे मुँह में लगाकर धूआँ खींचा जाता है। (ट्यूबवेल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल-कूप  : पुं० [हिं० नल+सं० कूप] एक विशेष प्रकार का आधुनिक यंत्र जिसके द्वारा सिंचाई के लिए जमीन के अंदर से पानी निकाला जाता है। (टयूबवेल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल-कूबर  : पुं० [सं०] १. कुबेर का एक पुत्र। (महाभारत) २. ताल का एक भेद जिसमें चार गुरु और चार लघु मात्राएँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलकोल  : पुं० [देश०] एक तरह का बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल-दंबु  : पुं० [सं०] नीम (पेड़)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलद  : पुं० [सं० नल√दो (टुकड़ा करना)+क] १. पुष्प रस। मकरंद। २. जटामासी। बालछड़। ३. उशीर। खस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलदा  : स्त्री० [सं०] जटामासी। बालछड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलनी  : स्त्री०=नलिनी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलनीरुह  : पुं० =नलनीरुह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलपुर  : पुं० [सं०] बौद्ध ग्रंथों में उल्लिखित एक प्राचीन नगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलबाँस  : पुं० [हिं० नल+बाँस] हिमालय में होनेवाला एक प्रकार का बाँस जिसे बिधुली और देवबाँस (देखें) भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलमीन  : पुं० [सं०] झींगा मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलवा  : पुं० [हिं० नल] १.बाँस की टोटी जिससे बैलों को घी पिलाया जाता है। चोंगा। २.बाँस आदि की कोई बड़ी और मोटी नली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलवाही  : वि० [सं० नाल+वाहिन्] बंदूक धारण करनेवाला। पुं० सिपाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल-सेतु  : पुं० [सं० मध्य० स०] नल नामक बंदर का बनाया हुआ वह पुल जिस पर से रामचंद्र की सेना ने लंका में प्रेवश के समय समुद्र पार किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नला  : पुं० [हिं० नल] १. बहुत बड़ा नल। नाली। २. पेडू के अंदर की वह नाली जिससे से होकर पेशाब नीचे उतरता है। मुहा०—नला टलना=आघात आदि के कारण पेशाब की उक्त नाली का अपने स्थान से खिसक जाना जिसके फलस्वरूप पीड़ा होती है। ३. हाथ और पैर की वे लंबी हड्डियाँ जो बड़ी नली के आकार की होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलाना  : स०=निराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलाई  : स्त्री०=निराई (खेत की)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिका  : स्त्री० [सं० नल+ठन्–इक, टाप् ] १. नल के आकार की कोई वर्तुलाकार, पोली, लंबी चीज। चोंगी। नली। २. प्राचीन काल का एक प्रकार का अस्त्र जिसके विषय में कुछ लोगों का अनुमान है कि यह आजकल की बंदूक की तरह का होता था और इसके द्वारा लोहे की बहुत छोटी-छोटी गोलियाँ या तीर छोड़े जाते थे। ३.तीर रखने का तरकश। तूणीर। ४. करेमू नामक साग। ५. पुदीना। ६. प्राचीन भारतीय वैद्यक में एक प्रकार का यंत्र जिसकी सहायता से जलोदर के रोगी के पेट में का पानी बाहर निकाला जाता था। ७. मूँगे की तरह का एक प्रकार का गंध-द्रव्य जो वैद्यक में कृमि, अर्श और शूल रोग का नाशक तथा मलशोधक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलित  : पुं० [सं०√नल् (बाँधना)+क्त] एक तरह का साग जो वैद्यक में पित्तनाशक और शुक्रवर्धक माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिन  : पुं० [सं०√नल+इनच्] [स्त्री० अल्पा० नलिनी] १. पद्य। कमल। २. नीलिका। नील। ३. जल। पानी। ४. नीम। ५. करौंदा। ६. सारस पक्षी। ७. नाड़िका नामक साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिनी  : स्त्री० [सं० नल+इनि–ङीप्] १. कमलिनी। कमल। २. वह देश या स्थान जहाँ कमल अधिकता से होते हों। ३. नदी। ४. पुराणानुसार गंगा नदी की एक धारा या शाखा। ५. एक प्रकार का गंध द्रव्य। ६. नाक का बायाँ नथना। ७. नारियल की शराब। ८. सेमल की फली जो लाल रंग की और रूई से भरी हुई होती है। ९. एक तरह का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में पाँच-पाँच सगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिनीनंदन  : पुं० [सं० नलिनी√नन्द् (प्रसन्न होना)+ णिच्+ल्यु–अन] कुबेर का उपवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिनीरूह  : पुं० [सं० नलिनी√रूह (उत्पत्ति)+क] १. कमल का नाल। मृणाल २. ब्रह्मा, जो कमल की नाल से निकले हुए माने जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिनेशय  : पुं० [सं० नलिने√शी (सोना)+अच्] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलिया  : पुं० [हिं० नल] बहेलिया जो नली की सहायता से तोते आदि पक्षी पकड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नली  : स्त्री० [सं०√नल्+अच्–ङीष्] १. मैनसिल। २. नलिका नाम का गन्ध द्रव्य। स्त्री० [हिं० नल का स्त्री० अल्पा] १. छोटा नल। २. शरीर में की वह मोटी गोल हड्डी जिसमें मज्जा होती है। ३. पिंडली में की बड़ी लंबी हड्डी। ४. धातु आदि का बना हुआ पोला भाग जो बंदूक के आगे लगा होता है और जिसमें से होकर गोली बाहर निकलती है। ५. जुलाहों की नाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नली-मोज  : पुं० [?] एक तरह का कबूतर जिसके लंबे पर पंजों तक लटके होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलुआ  : पुं० [हिं० नल] १. पशुओं का एक रोग। २. छोटा नल। ३. बाँस की पोर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलोत्तम  : पुं० [सं० नल-उत्तम, स० त०] बड़ा नरसल। देव नरसल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नलोपाख्यान  : पुं० [सं० नल-उपाख्यान, ष० त०] १. राजा नल की कथा। २. महाभारत के वनपर्व का एक अवांतर पर्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल्ला  : पुं० [स्त्री० अल्पा० नल्ली ] १.=नल। २.=नाला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल्ली  : स्त्री० [देश०] एक तरह की घास जिसे पलवान भी कहते हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नल्व  : पुं० [सं०√नल्+व] चार सौ हाथ की एक पुरानी नाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ