लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नयन  : पुं० [सं०√नी+ल्युट्—अन] १.किसी को कहीं या किसी ओर ले जाना की क्रिया या भाव। २. प्रबन्ध, व्यवस्था या शासन करने की क्रिया या भाव। ३. समय बिताने या व्यतीत करने की क्रिया या भाव। ४. आँखें या नेत्र जो हमें कहीं या किसी ओर ले जाने में सहायक होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-गोचर  : वि० [ष० त०] १. जो आँखों में दिखाई देता हो। दिखाई देनेवाला। २. जो आँखों के सामने हो। समक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनच्छद  : पुं० [ष० त०] आँख को ढकनेवाली पलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-जल  : पुं० [ष० त०] आँखों से बहनेवाला पानी अर्थात् आँसू। अश्रु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनता  : स्त्री० [हिं०] ‘नयन’ का भाव। उदा०—कुछ कुछ खुली नयनता से, कुछ रुकी मुस्कान से छीनते किस भाँति हो तुम धैर्य को।—पंत
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-पट  : पुं० [ष० त०]=पलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-पथ  : पुं० [ष० त०] १. दृष्टि का मार्ग। २. वह सारा विस्तार जो किसी ओर देखने पर आँखों के सामने आता या होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-पुट  : पुं० [ष० त०] वह कोटर या गड्ढा जिसमें आँख स्थित रहती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-वारि  : पुं० [ष० त०] नयन-जल। आँसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयन-सलिल  : पुं० [ष० त०] नयन-जल। आँसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनांबु  : पुं० [नयन-अंबु, ष० त०] आँसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयना  : अ० [सं० नमन] १. झुकना। २. किसी के आगे नम्र या विनीत होना। स० १. झुकना। २. लाक्षणिक अर्थ में न रहने या देना या कम करना। उदा०—अंबर हरत द्रौपदी राखी ब्रह्म इन्द्र कौ मान नयौ।—सूर। पुं०=नयन। (आँख)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनाभिराम  : वि० [सं० नयन-अभिराम, ब० स०] जो देखने में प्रिय तथा सुन्दर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनिमा  : स्त्री० [सं० नयन से] १. आँख का भाव। आँख पन। नेत्रता। २. चितवन। उदा०—कहाँ नयनिमा ने पाये ये फूलों के मादक शर।—पन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनी  : स्त्री० [सं० नयन] आँख की पुतली। वि० स्त्री० नयनों या आँखोंवाली। (यौ० के अन्त में) जैसे—मृग नयनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनू  : पुं० [नवनीत] १. मक्खन। २. पुरानी चाल की एक प्रकार की बूटीदार मलमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनोत्सव  : पुं० [सं० नयन-उत्सव, ब० स०] १. ऐसी सुन्दर वस्तु जिसे देखने से नेत्रों को बहुत सुख मिले। २. दीपक। दीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नयनौषध  : पुं० [सं० नयन-औषध, ष० त०] पुष्पकसीस। पीला। कसीस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ