लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नन्हा  : वि० [प्रा० लाण्हा] [स्त्री० नन्ही] १. अवस्था, आकार आदि में बहुत या सब से छोटा। जैसे—नन्हा बच्चा, नन्हें महाराज। २. पतला। महीन। मुहा०—नन्हा कातना= (क) महीन सूत कातना। (ख) बहुत ही बारीक या कठिन काम करना। पद—नन्हा मुन्ना=बहुत छोटा बच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नन्हाई  : स्त्री० [हिं० नन्हा+ई (प्रत्य०)]१. ‘नन्हा’ अर्थात् ‘छोटा’ होने की अवस्था या भाव। नन्हापन। २. तुच्छ या हीन होने की अवस्था या भाव। अप्रतिष्ठा। हेठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ