लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नग्न  : वि० [सं०√नज् (लजाना)+क्त] [भाव० नग्नता] नगा (सभी अर्थों मे देखें) पुं० १.एक प्रकार के दिगम्बर जैन साधु जो कौपीन पहनते हैं। २. ऐसी साहित्यिक रचना जिसमें कोई अलंकार और चमत्कार न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नक  : पुं० [सं० नग्न+कन्]=नग्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नकरण  : पुं० [सं० नग्न+च्वि√कृ+ल्युट्-अन,मुम्] किसी को नंगा करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्न-क्षपणक  : पुं० [कर्म० स०] बौद्ध भिक्षुओं का एक भेद या संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नजित्  : पुं० [सं०] १.वैदिककाल में गान्धार के एक राजा। २.पुराणानुसार कोशल के एक राजा जिसकी सत्या नाम की कन्या श्रीकृष्ण को ब्याही थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नता  : स्त्री० [सं० नग्न+तल्-टाप्०] १.नंगे होने की अवस्था या भाव। नंगापन। २.सब कुछ प्रकट कर देने की अवस्था या स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नपर्ण  : पुं० [ब० स०] एक प्राचीन देश का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्न-वाद  : पुं० [ष० त०] वह सिद्धान्त या दृष्टिकोण जिसमें यह माना जाता है कि मनुष्य को नीरोग रहने के लिए कुछ समय तक अवश्य नंगे रहना चाहिए। (न्यूडिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्न-वादी (दिन्)  : पुं० [सं० नग्नवाद+इनि] जो नग्नवाद का अनुयायी या समर्थक हो। (न्यूडिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्नाट  : पुं० [सं० नग्न√अट् (गति)+अच्] ऐसा जीव या प्राणी जो सदा नंगा रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नग्निका  : स्त्री० [सं० नग्न+कन्-टाप्,इत्व] १. निर्लज्ज स्त्री। २. वह लड़की जो रजस्वला न हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ