लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नगर  : पुं० [सं० नग+र] १.मनुष्यों की वह बस्ती जो गाँवों,कस्बों आदि की तुलना में बहुत बड़ी हो। शहर। २.उक्त बस्ती का कोई मुहल्ला जो एक स्वतंत्र बस्ती के रूप में हो। जैसे—कमलानगर, नेहरूनगर, राजेन्द्रनगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-कीर्तन  : पुं० [सं० त०] नगर की गलियों,सड़कों आदि में घूम-घूमकर किया जानेवाला सामूहिक कीर्तन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-कोट  : पुं० दे० ‘परकोटा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरघात  : पुं० [सं० नगर√हन् (नष्ट करना)+अण्] हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरतीर्थ  : पुं० [सं०] गुजरात प्रदेश में स्थित एक प्राचीन तीर्थ जहाँ किसी समय शिव का निवास माना जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-नायिका  : स्त्री० [मध्य० स०] वेश्या। रंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-नारी  : स्त्री० [मध्य० स०] रंडी। वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-निगम  : पुं० [ष० त०] दे० ‘नगर महापालिका।’
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरपाल  : पुं० [सं० नगर√पाल् (रक्षा)+णिनि+अण्] १.प्राचीन भारत में वह अधिकारी जिसका कर्त्तव्य नगर की शांति और सुरक्षा की देख-रेख करना होता था। २.आधुनिक भारत में किसी नगर की नगरपालिका का चुना हुआ सदस्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-पालिका  : स्त्री० [सं०] आधुनिक नगर व्यवस्था में नगर निवासियों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की वह संस्था जो सारे नगर के यातायात, स्वास्थ्य जल, नल रोशनी आदि का प्रबन्ध करने के लिए बनाई जाती है। (म्यूनिस्पैलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-पिता (तृ)  : पुं० =नगर-प्रमुख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-प्रमुख  : पुं० [ष० त०] नगरपालिका या नगर-महापालिका का प्रधान प्रशासनिक अधिकारी। (मेयर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरमर्दी (र्दिन्)  : पुं० [सं० नगर√मृद् (कुचलना)+णिच्+णिनि] मतवाला हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-महापालिका  : स्त्री० [सं०] किसी बड़े नगर की स्वायत्त संस्था जिसे नगरापलिका को अपेक्षा कुछ अधिक अधिकार प्राप्त होते हैं। (कारपोरेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-मार्ग  : पुं० [ष० त०] नगर का सबसे बड़ा तथा चौड़ा बाजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-मुस्ता  : स्त्री० [सं०] नागरमोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरवा  : पुं० [?] ईख की एक प्रकार की बोआई जो मध्यप्रदेश के उन प्रान्तों में होती है जहाँ की मिट्टी काली या करैली होती है। इसमें खेतों को सींचने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि बरसात के बाद उन ईख के अंकुर फूटते हैं तब जमीन पर इसलिए पत्तियाँ बिछा देते हैं कि उसका पानी सूख न जाय। पलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरवासी (सिन्)  : पुं० [सं० नगर√वस् (बसना)+णिनि] १.नगर या शहर में रहनेवाला। पुरवासी। २.नागरिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-विवाद  : पुं० [सं० त०] घर-गृहस्थी और संसार के झगड़े-बखेड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-वृद्ध  : पुं० [सं० त] आधुनिक भारत में किसी नगरमहापालिका या नगरनिगम का वह अधिकारी जिसका दरजा नगर प्रमुख से कुछ छोटा और उसके चुने हुए सदस्यों से कुछ बड़ा होता है। (एल्डरमैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-सन्निवेश  : पुं० [ष० त०] नये नगर बनाने और उसके मार्ग भवन विभाग आदि निरूपित करने की कला या विद्या। (सिटी प्लैनिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगर-सेठ  : पुं० [सं० +हिं०] नगर का सबसे बड़ा महाजन,सेठ या संपन्न व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरहा  : वि० [हिं० नगर+हा (प्रत्य०)] शहर में रहने या होनेवाला। पुं० नगर का निवासी। नागरिक। शहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरहार  : पुं० [सं०] उत्तर-पश्चिमी भारत के एक प्राचीन कपिश राज्य के अंतर्गत की एक नगरी जिसका वर्णन ह्वेन-सांग ने किया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगराई  : स्त्री० [हिं० नगर+आई (प्रत्य०)१.नागरिकता। शहरातीपन। २.चतुराई। चालाकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगराधिप  : पुं० [नगर-अधिप,ष० त०] नगर का प्रधान शासक। प्रशासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगराध्यक्ष  : पुं० [नगर-अध्यक्ष,ष० त०] नगर का प्रधान शासक। प्रशासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरी  : स्त्री० [सं० नगर+ङीष्] छोटा नगर या शहर। पुं० [सं० नगरिन्] नगर में होने या रहनेवाला व्यक्ति। नागरिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरी-काक  : पुं० [ष० त०] बक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरीय  : वि० [सं० नगर+छ-ईय] १.नगर संबंधी। २.नगर में बनने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरोत्था  : स्त्री० [नगर-उत्थान, ब० स०] नागरमोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरोपांत  : पुं० [नगर-उपांत, ष० त०] नगर के आसपास का क्षेत्र या स्थान। उप-नगर। (सबर्ब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरौका (कस्)  : पुं० [नगर-ओकस,ब० स०] नागरिक। नगरवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नगरौषधि  : स्त्री० [नगर-ओषधि,मध्य० स०] केला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ