लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नखरा  : पुं० [फा० नखरः] १. खुशामद कराने की भावना। २. लाड़-प्यार आदि के कारण की जानेवाली ऐसी हठपूर्ण परन्तु सुकुमारतापूर्ण चेष्टा जिसमें किसी के आग्रह को न मानने या टालने का भाव निहित होता है। विशेष—नखरा प्रायः स्त्रियाँ दूसरों को रिझाने अथवा उन्हें अपना अभिमान दिखाने के लिए करती हैं। क्रि० प्र०—करना।—दिखाना।—निकालना।—बघारना। ३. किसी का आग्रह टालने के लिए झूठ-मूठ की बनाकर कही जानेवाली बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नखरा-तिल्ला  : पुं० [फा०+हिं० (अनु०)] नखरा और इसी तरह की दूसरी चेष्टाएँ जो झूठा बड़प्पन दिखाने, रिझाने आदि की जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नखरायुध  : पुं० [नखर-आयुध, ब० स०] १. शेर। २. चीता। ३. कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नखराह्व  : पुं० [नखराह्वा, ब० स०] कनेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ