लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्रोणी  : स्त्री० [सं० द्रोणि+ङीष्] १. छोटी नाव। डोंगी। २. पत्तों का छोटा दोना। दोनियाँ। ३. लकड़ी का बना हुआ गोल चौड़ा पात्र। कठवत। कठौता। ४. लकड़ी की छोटी कटोरी या प्याली। डोकी। ५. दो पर्वतों के बीच की भूमि। दून। ६. दो पर्वतों के बीच का मार्ग। गिरि-संकट। दर्रा। ७. एक प्राचीन नदी। ८. द्रोण की पत्नी कृपी। ९. एक प्रकार का नमक। १॰. एक प्रकार का पुराना परिमाण जो दो सूर्प या १२८ सेर का होता था। ११. शीघ्रता। जल्दी। १२. नील का पौधा। १३. केला। १४. इन्द्रायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रोणी-दल  : पुं० [ब० स०] केतकी का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रोणी-लवण  : पुं० [मध्य० स०] कर्णाटक देश के आस-पास होनेवाला एक तरह का नमक। बिरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ