लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्युति  : स्त्री० [सं०√द्युत्+इन्] १. प्रकाशमान होने की अवस्था, गुण या भाव। चमक। २. शारीरिक सौन्दर्य। शरीर की कांति। ३. लावण्य। छवि। ४. किरण। पुं० चतुर्थ मनु के समय के एक ऋषि (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युति-कर  : वि० [ष० त०] प्रकाश उत्पन्न करनेवाला। चमकनेवाला। पुं० ध्रुव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युतित  : भू० कृ०=द्योतित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युति-धर  : वि० [ष० त०] प्रकाश या कांति धारण करनेवाला। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युतिमंत  : वि०=द्युतिमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युतिमा  : स्त्री० [हिं० द्युति+मा (प्रत्य०)] प्रकाश। रोशनी। २. चमक। द्युति। ३. तेज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्युतिमान्(मत्)  : वि० [सं० द्युति+मतुप्] [स्त्री० द्युतिमती] जिसमें चमक या आभा हो। प्रकाशवाला। पुं० १. स्वायंभुव मनु के एक पुत्र। २. महाभारत काल में शाल्व देश के एक राजा जिन्हें क्रौच द्वीप का राज्य मिला था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ