लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दोल  : पुं० [सं०√दुल् (झूलाना)+घञ्] १. झूला। हिंडोला। २. डोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलत्ती  : स्त्री०=दुलत्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलन  : पुं० [सं० दुल्+ल्युट्—अन] झूलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोल-यात्रा  : स्त्री० [मध्य० स०]=दोलोत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोला  : स्त्री० [सं० दोल+टाप्] १. झूला। २. हिंडोला। ३. डोली या पालकी। ३. ऐसी स्थिति जिसमें किसी विषय में मनुष्य का विचार कभी एक ओर, और कभी दूसरी ओर होता है। जैसे—विमर्श-दोला। ४. नील का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलाधिरूढ़  : वि० [सं० दोला-अधिरूढ़ द्वि० त०] १. झूले पर चढ़ा हुआ। २. जिसके संबंध में अभी तक कोई निश्चय न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोला-यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] वैद्यक में, औषधियों का अरक उतारने या निकालने का एक यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलायमान  : वि० [सं० दोला+क्यङ्+शानच्] झूलता हुआ। हिलता हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलायित  : वि० [सं० दोला+क्यङ+क्त] दोलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोला-युद्ध  : पुं० [सं० उपमि० स०] वह युद्ध जिसमें कभी किसी एक पक्ष का पलड़ा भारी रहता हो और कभी दूसरे पक्ष का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलावा  : पुं० [?] वह कुआँ जिसमें दो और दो गराड़ियाँ लगी हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलिका  : स्त्री० [सं० दोला+कन्-टाप्, इत्व] १. हिंडोला। झूला। २. डोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलित  : वि० [सं० दुल्+णिच्+क्त] १. झूलता हुआ। २. हिलता-डुलता हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोली  : स्त्री० [सं० √दुल्+णिच्+इन्—ङीष्] १. डोली। २. पालना। ३. झूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलोही  : स्त्री०=दुलोही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलू  : पुं० [?] दाँत। (ङि०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोलोत्सव  : पुं० [सं० दोल-उत्सव मध्य० स०] फाल्गुन की पूर्णिमा को होने वाला वैष्णवों का उत्सव जिसमें भगवान कृष्ण को हिंडोले पर झुलाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ