लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दैव्य-धूमिनी  : स्त्री० [सं०] हथेलियों के पृष्ठ भागों को मिलाने तथा उँगलियों को एक दूसरे में फँसाने पर बननेवाली एक मुद्रा। (तंत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव  : वि० [सं० देव+अण्] [स्त्री० दैवी] १. देवता संबंधी। जैसे—दैव-कार्य। २. देवताओं की ओर से होनेवाला। जैसे—दैव-गति। ३. देवता को अर्पित किया हुआ। पुं० १. अर्जित शुभ और अशुभ कर्म जो फल देनेवाले होते हैं। प्रारब्ध। होनी। २. विधाता। ईश्वर। मुहा०—(किसी को) दैव लगाना=(किसी पर) ईश्वर का कोप होना। ३. आकाश। मुहा०—दव बरसना=पानी बरसना। ४. योगियों के योग में होनेवाले पाँच प्रकार के विघ्नों में से एक जिसमें योगी उन्मत्तों की तरह आँखें बंद करके चारो ओर देखता है (मार्कंडेय पु०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-कृत-दुर्ग  : पुं० [सं० दैव-कृत्य, तृ० त०, दैवकृत-दुर्ग, कर्म० स०] वह स्थान जो चारों ओर से पर्वतों, नदियों से घिरा होने के कारण सुरक्षित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-कोविद  : पुं० [सं० ष० त०] १. देवताओं के विषय की सब बातें जाननेवाला। २. ज्योतिषी। दैवज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-गति  : स्त्री० [कर्म० स०] १. ईश्वरीय या दैवी घटना। २. भाग्य। प्रारब्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवग्य  : पुं०=दैवज्ञ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-चिंतक  : पुं० [ष० त०] ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवज्ञ  : वि० [सं० दैव√ज्ञा (जानना)+क] [स्त्री० देवज्ञा] दैव-संबंधी सब बातें जाननेवाला। पुं० १. ज्योतिषी। २. बंगाली ब्राह्मणों की एक जाति या वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-तंत्र  : वि० [ब० स०] भाग्य पर आश्रित या उसके अधीन रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवत  : वि० [सं० देवता+अण्] देवता-संबंधी। पुं० १. देवता। २. देवता की प्रतिमा या मूर्ति। विग्रह। ३. यास्क मुनि के निरुक्त का तीसरा कांड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवत-पति  : पुं० [ष० त०] देवताओं का राजा इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-तीर्थ  : पुं० [मध्य० स०] उँगलियों के अग्रभाग या नोकें जिनसे आचमन किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवत्य  : पुं० [सं० देवता+ण्यञ्] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवत्व  : पुं० [सं० दैव+त्व] दैव होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-दुर्विपाक  : पुं० [ष० त०] १. ऐसी स्थिति जिसमें होनेवाली खराबी दैव के प्रतिकूल होने पर होती हो। २. भाग्य की खोटाई या दोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-प्रमाण  : पुं० [ब० स०] ऐसा व्यक्ति जो पूर्णतः भाग्य के भरोसे रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-युग  : पुं० [कर्म० स०] देवताओं का एक युग जो मनुष्यों के चारों युगों के बराबर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-योग  : पुं० [ष० त०] ईश्वरकृत सयोग। इत्तिफाक। जैसे—दैवयोग से आप ठीक समय पर यहाँ आ गये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवल  : पुं० [सं० देवल+अण्] देवल ऋषि का वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-लेखक  : पुं० [ष० त०] ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-वर्ष  : पुं० [कर्म० स०] देवताओं का वर्ष जो १३१५२१ सौ दिनों के बराबर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-वश  : अव्य० [ष० त०] १. दैवयोग से। २. संयोगवश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-वशात्  : अव्य०=दैववश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-वाणी  : स्त्री० [कर्म० स०] १. देवताओं की भाषा; संस्कृत। २. देवताओं द्वारा कही हुई बात जो आकाश से सुनाई पड़ती है। आकाशवाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैववादी (दिन्)  : वि० [सं० दैव√वद् (बोलना)+णिनि] १. मुख्यतः दैव या भाग्य के भरोसे रहनेवाला। २. आलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवविद्  : पुं० [सं० दैव√विद् (जानना)+क] ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-विवाह  : पुं० [कर्म० स०] स्मृतियों में वर्णित आठ प्रकार के विवाहों में से एक जिसमें कन्या यज्ञ करानेवाले ऋत्विक को ब्याह दी जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-श्राद्ध  : पुं० [कर्म० स०] देवताओं के उद्देश्य से किया जानेवाला श्राद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव-सर्ग  : पुं० [कर्म० स०] देवताओं की सृष्टि जिसके ब्राह्मा, प्राजापत्य, ऐंद्र, पैत्र, गांधर्व, यक्ष राक्षस और पैशाच ये आठ भेद माने गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवाकरि  : पुं० [सं० दिवाकर+इञ्] १. दिवाकर अर्थात् सूर्य के पुत्र; (क) यम। (ख) शनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवाकरी  : स्त्री० [सं० दिवाकर+अण्—ङीप्] (सूर्य की पुत्री) जमुना नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवागत  : स्त्री० [सं० दैव-आगत पं० त०] १. दैव-योग से होनेवाला। २. सहसा होनेवाला। आकस्मिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवात्  : अव्य० [सं० विभक्तिप्रतिरूपक अव्यय] १. दैवयोग से। इत्तिफाक से। २. अकस्मात्। अचानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवात्यय  : पुं० [दैव-अत्यय, मध्य० स०] १. दैवी उपद्रव। २. आकस्मिक उत्पात या उपद्रव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवाधीन  : वि० [दैव-अधीन ष० त०] भाग्य के भरोसे रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवायत्त  : वि० [दैव-आयत्त ष० त०] दैवाधीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवारिप  : पुं० [सं० देवारि√पा (रक्षा)+क, देवारिय=समुद्र+अण्] शंख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवासुर  : पुं० [सं० देवासुर+अण्] देवताओं और असुरों का पारस्परिक वैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैविक  : वि० [सं० देव+ठक—इक] १. देवता-संबंधी। देवताओं का। जैसे—दैविक श्राद्ध। २. देवताओं का किया हुआ। जैसे—दैविक ताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवी  : वि० [सं० दैव+ङीप्] १. देवता-संबंधी। २. देवताओं की ओर से होनेवाला। ३. सात्त्विक। ४. आप से आप, प्रारब्ध या संयोगवश घटित होनेवाला। आकस्मिक। ५. दिव्य। स्वर्गीय। स्त्री० १. दैव विवाह द्वारा ब्याही हुई पत्नी। २. एक प्रकार का दैविक छंद। पुं० [सं०] ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवीगति  : स्त्री० [सं० व्यस्त पद] १. ईश्वर की की हुई बात। २. भावी। होनहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैवोपहत  : वि० [दैव-उपहत तृ० त०] भाग्य का मारा हुआ। अभागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैव्य  : वि० [सं० देव+यञ्] देवता-संबंधी। पुं० १. दिव्य होने की अवस्था या भाव। दिव्यता। २. दैव। ३. भाग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ