लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देहंभर  : वि० [सं० देह√भृ (पोषण)+खच्, मुम्] १. अपने ही शरीर का पोषण करनेवाला। २. परम स्वार्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह  : स्त्री० [सं०√दिह् (वृद्धि)+घञ्] [वि० देही] १. शरीर। तन। बदन। मुहा०—देह छोड़ना या त्यागना=मृत्यु होना। देह धरना या लेना=जन्म लेकर शरीर धारण करना। देह बिसरना=तन-बदन की सुध न रहना। २. शरीर का कोई अंग। ३. जिन्दगी। जीवन। ४. देवता आदि की मूर्ति। विग्रह। पुं० [फा०] गाँव। खेड़ा। विशेष—‘देहात’ वस्तुतः इसी ‘देह’ का बहु० है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहकान  : पुं०=दहकान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहकानी  : वि०=दहकानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-त्याग  : पुं० [ष० त०] मरण। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहद  : पुं० [सं० देह√दै (शोधन)+क] पारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-धारक  : वि० [ष० त०] शरीर को धारण करनेवाला। देह-धारी। पुं० अस्थि। हड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-धारण  : पुं० [ष० त०] १. शरीर प्राप्त करना। जन्म लेना। २. शरीर प्राप्त होने पर उसका पालन और रक्षा करना। शरीर के धर्मों का निर्वाह करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहधारी (रिन्)  : वि० [सं० देह√धृ (धारण)+णिनि] [स्त्री० देहधारिणी] १. जन्म लेकर शरीर धारण करनेवाला। २. जिसे शरीर हो। शरीरी। पुं० जीव। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहधि  : पुं० [सं० देह√धा+कि] चिडि़यों का पंख। डैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहधृज्  : पुं० [सं० देह√धृज् (संचरण)+क्विप्] वायु जिससे शरीर बना रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहनी  : पुं० [सं०] १. जीवित व्यक्ति। प्राणी। २. मनुष्य। स्त्री० पत्नी (राज०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-पात  : पुं० [ष० त०] देह अर्थात् शरीर का नाश। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहभुज  : पुं० [सं० देह√भुज् (भोगना)+क्विप्] जीव। प्राणी। २. आत्मा। ३. सूर्य। ४. मरण। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहभृत्  : [सं० देह√भृ (भरण)+क्विप्] जीव। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-यात्रा  : स्त्री० [च० त०] १. भोजन। भरण-पोषण आदि ऐसे काम जिनसे शरीर चलता रहे। २. [ष० त०] मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहर  : स्त्री० [सं० देवह्रद] नदी के किनारे की वह नीची भूमि जो बाढ़ के समय जलमग्न रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहरा  : पुं० [हिं० देव+घर] [स्त्री० अल्पा० देहरी] देवालय। मंदिर। पुं०=देह (शरीर)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहरि  : स्त्री०=देहली।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहरी  : स्त्री०=देहली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहला  : स्त्री० [सं०] मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहली  : स्त्री० [सं० देह√ला (ग्रहण)+कि—ङीष्] १. दीवार में लगे हुए दरवाजे में चौखट के नीचे की लकड़ी। दहलीज। २. उक्त लकड़ी के आस-पास का स्थान अथवा वह स्थान जहाँ पर उक्त लकड़ी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहली-दीपक  : पुं० [मध्य० स०] १. देहरी पर रखा हुआ दीपक जो भीतर बाहर दोनों ओर प्रकाश फैलाता है। २. उक्त के आधार पर प्रचलित एक न्याय का सिद्धान्त जिसका प्रयोग ऐसे अवसरों पर होता है जहाँ एक चीज या बात दोनों पक्षों पर प्रकाश डालती हो। ३. साहित्य में, एक अर्थालंकार जिसमें किसी एक बीचवाले शब्द का अर्थ पहले और बाद के अर्थात् दोनों पदों में समान रूप से लगता हो। जैसे—हम न आप में ‘न’ जिसके कारण पद का अर्थ होता है—न हम और न आप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहवंत  : वि० [सं० देहवान का बहु०] जिसका देह हो। शरीरधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहवान् (वत्)  : वि० [सं० देह+मतुप्] शरीरधारी। पुं० जीव। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-शंकु  : पुं० [सं०] पत्थर का खंभा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-संचारिणी  : स्त्री० [सं० देह-सम्√चर् (गति)+णिनि—ङीप्] कन्या। लड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देह-सार  : पुं० [ष० त०] शरीर में की मज्जा नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहांत  : पुं० [देह-अंत ष० त०] देह का अंत। शरीरांत। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहांतर  : पुं० [देह-अंतर, मयू० स०] एक शरीर छोड़ने पर दूसरा प्राप्त होने वाला शरीर। जन्मांतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहांतरण  : पुं० [सं० देहांतर+णिच्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० देहांतरित] आत्मा का एक शरीर छोड़कर दूसरे शरीर में जाना। नया देह या शरीर धारण करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात  : पुं० [फा० देह (गाँव) का बहु०] [वि० देहाती] १. गाँव। ग्राम। २. देश के वे विभाग जिनमें अनेक गाँव हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहाती  : वि० [हिं० देहात] [भाव० देहातीपन] १. देहात संबंधी। २. देहात अर्थात् गाँव में रहनेवाला। ३. उक्त लोगों की प्रकृति, रुचि, व्यवहार आदि के अनुरूप। जैसे—देहाती पहनावा या रहन-सहन। पुं० गँवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहातीत  : वि० [सं० देह-अतीत द्वि० त०] १. जो शरीर से परे या स्वतंत्र हो। २. जिसे देह का अभिमान, ममता आदि न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहातीपन  : पुं० [हिं० देहाती+पन (प्रत्य०)] देहाती होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्म-ज्ञान  : पुं० [ष० त०] देह और आत्मा के अभेद का ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्म-वाद  : पुं० [ष० त०] एक दार्शनिक सिद्धान्त जिसके अनुसार देह को आत्मा मानते हैं और देह से भिन्न आत्मा नाम का कोई पदार्थ नहीं मानते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्मवादी (दिन्)  : पुं० [सं० देहात्मवादी+इनि] देहात्मवाद का अनुयायी या समर्थक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं०देह-आत्मन् द्व० स०] देह और आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहाध्यास  : पुं० [देह-अध्याय, ष० त०] देह को ही आत्मा समझने का भ्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहावरण  : पुं० [देह-आवरण, ष० त०] १. शरीर पर पहनने के या उसे ढकने के कपड़े। २. जिरह। बक्तर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहावसान  : पुं० [देह-अवसान ष० त०] देह का अवसान अर्थात् अंत या नाश। देहांत। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहिका  : स्त्री० [सं०√दिह्+ण्वुल्—अक, टाप् इत्व] एक प्रकार का क्रीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देही (हिन्)  : वि० [सं० देह+इनि] देह को धारण करनेवाला। शरीरी। पुं० जीवात्मा। आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहेश्वर  : पुं० [देह-ईश्वर, ष० त०] आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहोद्भव, देहोद्भूत  : वि० [देह-उद्भव ब० स० देह-उद्भूत, पं० त०] १. देह से उद्भूत या प्राप्त होनेवाला। २. जन्मजात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ