लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देशी  : वि० [सं० देशीय] १. देश संबंधी। देश का। जैसे—देशी भाषा। २. किसी व्यक्ति की दृष्टि से, स्वयं उसके देश में बहने, रहने या होनेवाला। स्वदेशी। जैसे—देशी माल। पुं० १. संगीत के दो भेदों में से एक (दूसरा भेद ‘मार्गी’ कहलाता है)। २. एक प्रकार का ताण्डव नृत्य जिसमें अभिनय कम और अंग-विक्षेप अधिक होता है। स्त्री एक रागिनी जो हनुमत के मत से दीपक राग की भार्या है और जो ग्रीष्मकाल में मध्याह्र के समय गाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देशी-राज्य  : पुं० दे० ‘रियासत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देशीय  : वि० [सं० देश+छ—ईय] देश में होने अथवा उसके भीतरी भागों से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ