| शब्द का अर्थ | 
					
				| देशांतर					 : | पुं० [सं० देश-अंतर; मयू० स०] [वि० देशांतरी, भू० कृ० देशांतरित] १. अपने अथवा प्रस्तुत देश से भिन्न, अन्य या दूसरा देश परदेश। विदेश। २. दे० ‘देशांतरण’। ३. भूगोल में, याम्योतर रेखा के विचार से निश्चित की हुई किसी स्थान की पूर्वी या पश्चिमी दूरी जो अक्षांश की परह संख्या-सूचक अंशों में बताई जाती है। (लांगी च्यूड) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| देशांतरण					 : | पुं० [सं० देशांतर+णिच्+ल्युट्—अन] १. एक देश को छोडकर दूसरे देश में जाना तथा उसमें जाकर रहना। २. राज्य की ओर से दिया जानेवाला निर्वासन का दंड। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| देशांतर सूचक यंत्र					 : | पुं० [सं०] किसी स्थान का देशांतर सूचित करनेवाला एक प्रकार का यंत्र जिसका उपयोग मुख्यतः समुद्री जहाजों पर देशांतर जानने के लिए किया जाता है। (क्रोनोमीटर) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| देशांतरित					 : | भू० कृ० [सं० देशांतर+णिच्+क्त] १. जो किसी दूसरे देश जा बसा हो। २. जिसे देश-निकाले का दंड मिला हो। ३. जो किसी दूसरे देश में पहुँचा या भेज दिया गया हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| देशांतरित-पण्य					 : | पुं० [कर्म० स०] दूर देश से आया हुआ माल। विदेशी माल। (कौ०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| देशांतरी (रिन्)					 : | वि०, पुं० [सं० देशांतर+इनि] विदेशी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |