लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देवक  : पुं० [सं०] १. देवता। २. एक यदुवंशी राजा जो उग्रसेन के छोटे भाई, देवकी के पिता और श्रीकृष्ण के नाना थे। ३. युधिष्ठिर के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकाँडर  : पुं० [सं० देव-कांड] जल-पीपल नामक क्षुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकिरि  : स्त्री० [सं० देव√कृ (बिखेरना)+क—ङीष्] एक रागिनी जो मेघ राग की भार्या मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकी  : स्त्री०[सं० देवक+ङीष्] वसुदेव की स्त्री और श्रीकृष्ण की माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकी-नंदन  : पुं० [ष० त०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकी-पुत्र  : पुं० [ष० त०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकी-मातृ  : पुं० [ब० स०] श्रीकृष्ण (जिनकी माता देवकी हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकीय  : वि० [सं० देव+छ—ईय, कुक्] देवता-संबंधी। देवता का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवकुरु  : पुं० [सं०] जैन पुराणों के अनुसार जम्बूद्वीप के छः खंडों में से एक जो सुमेरु और निषध के बीच में स्थित माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवक्रिय  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ