लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दूहना  : स० [सं० दोहन] १.कुछ स्तनपायी मादा जीवों के स्तनों में से उन्हे निचोड़ते तथा दबाते हुए दूध निकालना। जैसे—गाय, भैस या बकरी दूहना। २. अंदर का तरल पदार्थ खींचकर या दबाकर बाहर निकालना। जैसे—थुहर या पपीते की दूध दूहना। ३. किसी वस्तु में से पूरी तरह से या अधिक मात्रा में तत्त्व या सार निकालना। ४. किसी को धोखे में रखकर उससे खूब रुपए या कोई चीज वसूल करना। जैसे—किसी से रुपए दूहना। उदा०—सूर स्याम तब तैं नहिं आए, मनजब त लीम्हों दोही।—सूर। विशेष—इसका प्रयोग (क) उस आधार या व्यक्ति के संबंध में भी होता है जिसे दूहते हैं और (ख) उस पदार्थ के संबंध में भी होता है जो दूहा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ