लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दूष्य  : वि० [सं०√दूष्+णिच्+यत्] १. जिस पर या जिसमें दोष लगाया जा सके। जो दूषित कहे जाने योग्य हो। २. निंदनीय। बुरा। ३. तुच्छ। हीन। पुं० १. कपड़ा। वस्त्र। २. प्राचीन काल की एक प्रकार का ऊनी ओढ़ना या चादर। धुस्सा। ३. खेमा। तंबू। ४. हाथी बाँधने का रस्सा। ५. जहर। विष। ६. पूय। मवाद। ७. प्राचीन भारतीय राजनीति में, ऐसा व्यक्ति जो राज्य या शासन को हानि पहुँचानेवाला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दूष्य-महामात्र  : पुं० [कर्म० स०] ऐसा न्यायाधीश या महामात्र जो अंदर ही अंदर राज्य का शत्रु हो या शत्रु-पक्ष से मिला हो। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ