लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुहेल  : पुं० [सं० दुर्हेल] दुःख। विपत्ति। मुसीबत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहेलरा  : वि० [स्त्री० दुहेलरी]=दुहेला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=दुहेला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहेला  : वि० [सं० दुर्हेल=कठिन खेल] [स्त्री० दुहेली] १.कष्ट-प्रद। दुःखदायी। २. दुसाध्य। कठिन। उदा०—भगति दुहेली राम की।—कबीर। ३.कष्ट या विपत्ति में पड़ा हुआ। दीन। दुखिया। उदा०—दरस बिनु खड़ी दुहेली।—मीराँ। ४. दुःखमय। दुःखपूर्ण। पुं० विकट या दुःखदायक कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ