| शब्द का अर्थ | 
					
				| दुलार					 : | पुं० [हिं० दुलारना] १. छोटे बच्चों के प्रति किया जानेवाला ऐसा स्नेहपूर्ण व्यवहार जो उन्हें खूब प्रसन्न रखने के लिए किया जाता है। २. वह धृष्टतापूर्ण आचरण जो बच्चे उमंग में आकर बड़ों के प्रति करते हैं। मुहा०—किसी का दुलार रखना=अपने से छोटे का आग्रह या हठ मानना। उदा०—राखा मोर दुलार गोसाईं।—तुलसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दुलारना					 : | सं० [सं० दुर्लाल, प्रा० दुल्लाउन] १. बच्चों से दुलार करना। २. बहुत दुलार करके बच्चों को बिगाड़ना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दुलारा					 : | वि० [हिं० दुलार] [स्त्री० दुलारी] जिसका बहुत दुलार किया गया हो या किया जाता हो। लाड़ला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दुलारी					 : | वि० हिं० ‘दुलारा’ का स्त्री०। स्त्री०=दुलाई (ओढ़ने की)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=दुलारो (चेचक या माता)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दुलारो					 : | स्त्री० [हिं० दुलार ?] एक प्रकार की माता या चेचक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |