लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दाश  : पुं० [सं०√दंश् (मारना)+ट, आत्व] १. मछलियाँ मारकर खानेवाला। मछुआ। २. केवट। मल्लाह। ३. नौकर। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाश-पुर  : पुं० [ष० त०] १. धीवरों या मछुओं की बस्ती। २. [दाश√पृ (पूर्ति)+क] केवटीमोथा। कैवर्त्त मुस्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशरथ  : वि० [सं० दशरथ+अण्] १. दशरथ संबंधी। दशरथ का। २. दशरथ के कुल में उत्पन्न। पुं० दशरथ के चारों पुत्रों में से कोई एक, विशेषतः श्रीरामचन्द्रजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशरथि  : पुं० [सं० दशरथ+इञ्]=दाशरथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशरात्रिक  : वि० [सं० दशरात्र+ठञ्—इक] दशरात्र संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशार्ण  : पुं० [सं०दशार्ण+अण्] १. दशार्ण देश। २. उक्त देश का निवासी। वि० दशार्ण देश का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशार्ह  : पुं० [सं० दशार्ह+अण्] दशार्ह के वंश का मनुष्य। यदुवंशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशेय  : वि० [सं० दाशी+ढक्—एय] दाश से उत्पन्न। पुं० दाश का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशेयी  : स्त्री० [सं० दाशेय+ङीप्] सत्यवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशेर  : पुं० [सं० दाशी+ढक्—एय, यलोप] धीवर की संतति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशेरक  : पुं० [सं० दाशेर+कन्] १. मरू प्रदेश। मारवाड़ देश। २. उक्त प्रदेश का निवासी। मारवाड़ी। ३. दशपुर का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाशौदनिक  : वि० [सं० दशन्ओदन ब० स०, दशौदन+ठञ्—इक] दशोदन यज्ञ संबंधी। पुं० दशोदन यज्ञ में मिलनेवाली दक्षिणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाश्त  : स्त्री० [फा०] किसी को अपने पास रखने की क्रिया या भाव। जैसे—याद-दाश्त। २. अपने पास रखकर पालन-पोषण तथा देख-रेख करने की क्रिया या भाव। वि० [स्त्री० दाश्ता] अपने पास रखा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाश्ता  : स्त्री० [फा० दाश्तः] उपपत्नी के रूप में रखी हुई स्त्री। रखनी। रखेली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाश्व  : वि० [सं०√दाश् (दान करना)+वन्] १. देनेवाला। २. उदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ