लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दारू  : पुं० [सं०√दृ(चीरना)+उण्] १. काष्ठ। काठ। लकड़ी। २. देवदारु। ३. कारीगर। शिल्पी। ४. पीतल। वि० १. दानशील। दानी। २. उदार। ३. जल्दी टूटने-फूटनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दारू  : स्त्री० [फा०] १. उपचार। चिकित्सा। २. दवा। औषध। ३. मद्य। शराब। ४. बारूद। विशेष—यह शब्द मूलतः स्त्री० ही है, फिर भी लोक में प्रायः पुं० ही बोला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दारूकार  : पुं० [फा० दारू+हिं० कार] शराब बनानेवाला। कलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दारूड़ा  : पुं० [फा० दारू] मद्य। शराब। (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दारूड़ी  : स्त्री०=दारूड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दारूधरा  : पुं० [फा० दारू=बारूद+हिं० धरना] तोप या बंदूक चलाने वाला। उदाहरण—जुर्रा रु बाज कूही गुहा, धानुक्की दारूधरा।—चंदबरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ