लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दाढ़  : स्त्री० [सं० दंष्ट्रा; प्रा० डड्डा या सं० दाड़क] जबड़े के भीतर के मोटे चौखूँटें दाँत जो दोनों ओर दो-दो ऊपर और नीचे होते हैं। चौभर। मुहावरा—दाढ़ गरम गरम होना=अच्छी-अच्छी चीजें अधिक मात्रा में खाने को मिलना। स्त्री०=दहाड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाढ़ना  : स०=दाहना। (जलाना) अ०=दहाड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाढ़ा  : पुं० [सं० दाह] १. बन की आग। दावानल। २. अग्नि। आग। ३. जलाने के लिए लकडियों, पत्तों आदि का बनाया या लगाया हुआ ढेर। ४. गरमी। ताप। ५. जलन। दाह। मुहावरा—दाढ़ा फूँकना=बहुत अधिक जलन या दाह उत्पन्न करना। पुं० [हिं० दाढ़ी] ऐसी बड़ी दाढ़ी जिसमें बहुत अधिक घने और लंबे बाल हों बड़ी दाढ़ी। पुं०=दाढ़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=डाढ़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाढ़िका  : स्त्री० [सं० दाढ़ा+क+टाप्] दाढ़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाढ़ी  : स्त्री० [सं० दाढ़िका] १. मनुष्यों में पुरुष जाति के लोगों की ठोढ़ी पर उगनेवाले बाल जो या तो मुँड़वाकर साफ किये जाते हैं या बढ़ाकर बड़े बड़े किये जाते हैं। मुहावरा—दाढ़ी घुटवाना या बनवाना=दाढ़ी पर के बाल उस्तरे से मुँड़वाना। २. ठोढ़ी। चिबुक। ३. कुछ विशिष्ट प्रकार के पशुओं की ठोढ़ी पर के वे बाल जो प्रायः बढ़कर झूलने या लटकने लगते हैं। जैसे—बकरे की दाढ़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाढ़ीजार  : पुं० [हिं० दाढ़ी+जलना] स्त्रियों की एक गाली जो वे बहुत क्रुद्ध होने पर पुरुषों को देती हैं, और जिसका अर्थ होता है—जिसकी दाढ़ी जलाई गई हो अथवा मुँह झुलसा या फूँका गया हो। विशेष—कुछ लोग इसको सं० ‘दारी-जार’ (अर्थात् दुश्चरित्रा स्त्री का यार और संगी-साथी) से व्युत्पन्न मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ