लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दहर  : पुं० [सं०√दह्+अर] १. छोटा चूहा। चुहिया। २. छछूंदर। ३. भाई। ४. बालक। लड़का। ५. नरक। ६. वरूण। वि० १. छोटा या हल्का। २. कम। थोड़ा। ३. बारीक। महीन। सूक्ष्म। ४. गहन। दुर्बोध। पुं० [सं० ह्रद (वर्ण-विपर्यय)] १. जलाशय के अंदर का गहरा गड्ढा। दह। २. जल का कुंड। हौज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहर-दहर  : क्रि० वि०=दहड़-दहड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहरना  : अ०=दहलना। स०=दहलाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहराकाश  : पुं० [सं० दहर-आकाश, कर्म० स०] १. चिदाकाश। ईश्वर। २. हठयोग के अनुसार हृदय में स्थिति वह छोटा सा अवकाश या स्थान जिसमें विशुद्ध आकाश व्याप्त है, और जिसमें निरंतर अनाहत नाद होता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहरौरा  : पुं० [हिं० दही+बड़ा] [स्त्री० अल्पा० दहरौरी] १. दही में पड़ा हुआ बड़ा दही-बड़ा। २. एक तरह का गुलगुला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ