लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दहक  : स्त्री० [हिं० दहकना] १. दहकने की क्रिया या भाव। २. आग की लपट। धधक। ३. जलन। दाह। ४. पश्चात्ताप या उसके कारण होनेवाली लज्जा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकन  : स्त्री० [हिं० दहकना] दहकने की क्रिया या भाव। दहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकना  : अ० [सं० दहन] १. आग का इस प्रकार जलना कि लपट ऊपर उठने लगे। धधकना। २. तापमान के अत्यधिक बढ़ने के कारण शरीर का जलने लगना। तपना। ३. दुःखी या संतप्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकान  : पुं० [फा०] १. देहात या गाँव का रहनेवाला व्यक्ति। २. किसान। ३. मूर्ख व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकाना  : स० [हिं० दहकना] १. आग या और कोई चीज दहकने अर्थात् अच्छी तरह जलने में प्रवृत्त करना। इस प्रकार जलाना कि लपटें निकलने लगें। जैसे—कोयला या लकड़ी दहकाना। २. उत्तेजित करना। भड़काना। संयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकानियत  : स्त्री० [फा०] दहकान होने की अवस्था या भाव। गँवारपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दहकानी  : पुं० [फा०] दहकान। वि० दहकानों या गँवारों की तरह का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ