लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दशमिक  : वि० [सं०] दशमलव भाग से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमिक प्रणाली  : स्त्री० [सं०] नाप, तौल, मान आदि स्थिर करने की वह गणितीय पद्धति या प्रणाली जिसमें हर मान अपने निकटस्थ बड़े मान का दसवाँ भाग और निकटस्थ छोटे मान का दस गुना होता है। (डेसिमल सिस्टम) जैसे—(क) यदि दस पैसों का एक आना और दस आनों का एक रूपया मान लिया जाय अथवा दस तोले की एक छटाँक, दस छटाँक का एक सेर का एक मन लिया जाय तो यह अवस्था दशमिक प्रणाली के अनुसार होगी। इससे आना तो पैसे का दस-गुना और रुपये का दसवाँ भाग होगा। इस प्रकार सेर तो छटाँक का दस गुना होगा और मन का दसवाँ भाग। (ख) आज-कल भारत में तौल, दूरी, सिक्के आदि के नये मान इसी प्रणाली के अनुसार स्थिर होने लगे हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमिक-भग्नांश  : पुं० [सं०] दशमलव। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ