लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दशम  : वि० [सं० दशन्+ड ट मट्—आगम] १. गिनती में १॰ के स्थान पर पड़नेवाला। २. जो किसी चीज के दसवाँ भाग हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशम-दशा  : स्त्री० [कर्म० स०] साहित्य में वियोगी की वह दसवीं और अंतिम दशा जिसमें वह परम दुःखी होकर प्राण त्याग देता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशम-भाव  : पुं० [कर्म० स०] जन्म कुंडली में लग्न के स्थान से दसवाँ घर (ज्यो०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमलव  : पुं० [सं०] १. गणित में वह बिंदु जो किसी इकाई, का दसवें, सौवें आदि के बीच का कोई अंश सूचित करने के लिए उससे पहले लगाया जाता है। जैसे—६ (६/१॰ भाग); .॰६ (६/१॰॰ भाग) २. उक्त चिह्न लगाकर सूचित की जानेवाली संख्या। (विशेष देखे ‘दशमिक प्रणाली’)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमलवकरण  : पुं० [सं०] गणित में इकाई से कम मान सूचित करनेवाले अंशों को दशमलव का रूप देना। (डेसिमलाइजेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमांश  : पुं० [दशम-अंश, कर्म० स०] किसी चीज के दस समान भागों में से हर एक। दसवाँ भाग या हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमाल  : पुं०=दशमालिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमालिक  : पुं० [सं०] एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमास्य  : वि० [सं० दश-मास, द्विगु स०,+यत्] दस मास की अवस्थावाला। पुं० बालक, जो दस महीने गर्भ में रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमिक  : वि० [सं०] दशमलव भाग से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमिक प्रणाली  : स्त्री० [सं०] नाप, तौल, मान आदि स्थिर करने की वह गणितीय पद्धति या प्रणाली जिसमें हर मान अपने निकटस्थ बड़े मान का दसवाँ भाग और निकटस्थ छोटे मान का दस गुना होता है। (डेसिमल सिस्टम) जैसे—(क) यदि दस पैसों का एक आना और दस आनों का एक रूपया मान लिया जाय अथवा दस तोले की एक छटाँक, दस छटाँक का एक सेर का एक मन लिया जाय तो यह अवस्था दशमिक प्रणाली के अनुसार होगी। इससे आना तो पैसे का दस-गुना और रुपये का दसवाँ भाग होगा। इस प्रकार सेर तो छटाँक का दस गुना होगा और मन का दसवाँ भाग। (ख) आज-कल भारत में तौल, दूरी, सिक्के आदि के नये मान इसी प्रणाली के अनुसार स्थिर होने लगे हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमिक-भग्नांश  : पुं० [सं०] दशमलव। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दशमी  : स्त्री० [सं० दशम+ङीष्] १. चांद्र मास के प्रत्येक पक्ष की दसवीं तिथि। २. विजया दशमी। ३. मनुष्य की दसवीं और अंतिम दशा, अर्थात् मरण। मृत्यु। मौत। 4. सांसारिक आवागमन और बंधनों से मुक्त होने की अवस्था। मुक्ति। वि० [सं० दशम+इनि] जो अपने अस्तित्व या जीवन के ९॰ वर्ष पार कर सौ वर्षों के लगभग हो रहा हो, अर्थात् बहुत पुराना या बुड्ढा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ