लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरी  : वि० [सं० दरि+ङीष्] १. फाड़नेवाला। विदीर्ण करनेवाला। २. डरनेवाला। डरपोक। स्त्री० [सं० दरि+ङीष्] १. खोह। गुफा। २. पहाड के नीचे का वह खड्ड जिसमें कोई नदी गिरती या बहती हो। स्त्री० [सं० दर=चटाई] मोटे सूत का बुना हुआ मोटे दल का एक प्रकार का बिछौना। शतंरजी। स्त्री०=[फा०] ईरान देश की एक प्राचीन भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरीखाना  : पुं० [फा० दर+खाना] १. ऐसा कमरा या मकान जिसके चारों ओर बहुत से दरवाजे हों। २. बारह-नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरीचा  : पुं० [फा० दरीचः] [स्त्री० दरीची] १. छोटा दरवाजा। २. खिड़की। ३. रोशनदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरीबा  : पुं० [हिं० दर या दरबा ?] १. वह स्थान जहाँ एक ही तरह की बहुच-सी चीजें इकट्ठी बिकती हों। जैसे—पान का दरीबा। २. बाजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरी-भृत्  : पुं० [सं० दरी√भृ (धारण करना)+क्विप्] पर्वत। पहाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरी-मुख  : पुं० [ष० त०] १. गुफा का मुख। २. राम की सेना का एक बंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ