लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरद  : वि० [सं० दर√दा (देना)+क] भयदायक। भयंकर। पुं० १. काश्मीर और हिंदूकुश पर्वत के बीच के प्रदेश का प्राचीन नाम। २. उक्त देश में रहनेवाली एक पुरानी म्लेच्छ जाति। ३. [दर (किंचित) दै (शुद्धि)+क] ईंगुर। शिंगरफ। पुं० [फा० दर्द] १. शारीरिक कष्ट। पीड़ा। २. प्रसव के समय स्त्रियों को होनेवाली पीड़ा। ३. किसी प्रकार की अप्रिय या दुःखद हार्दिक अनुभूति। जैसे—मेरो दरद न जाने कोय।—मीराँ। ४. कोई ऐसी विशेषता जो हृदय को अभिभूत कर ले। हृदय में होनेवाली एक प्राकार की मीठी टीस। जैसे—उसके स्वर या गले में दरद है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदमंद  : वि० [फा० दर्दमंद] [भाव० दर्दमंदी] १. जिसे दर्द हो। पीड़ित। २. जो दूसरों का दर्द या पीड़ा समझकर उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करता हो। सहानुभूति करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदरा  : वि० [सं० दरण=दलना] [स्त्री० दरदरी] [भाव० दरदरापन] (दला हुआ पदार्थ) जिसके कम महीन चूर्ण के कणों की अपेक्षा कुछ मोटे तथा कठोर होते हैं। जैसे—दरदरा आटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदराना  : स० [सं० दरण] १. इस प्रकार कोई चीज पीसना जिससे उसके कण दरदरें बनते हों। २. दाँत कटकटाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदरी  : स्त्री० [सं० धरित्री] पृथ्वी। भूमि। (डिं०) वि० हिं० ‘दरदरा’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदवंत  : वि० [हिं० दरद+वंत (प्रत्य०)] १. दूसरों का दरद समझने और उसे दूर करने की मनोवृत्ति या सहानुभूति रखनेवाला। २. जिसे कष्ट या व्यथा हो। पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदबंद  : वि०=दरदवंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदावन  : पुं०=दर-दामन। उदाहरण—बादले की सारी दरदावन जगमगी जरतारी झीने झालरि के साज पर।—देव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरदीला  : वि० [हिं० दरद+ईला (प्रत्य०)] १. जिसमें या जिसे दरद हो। २ .दूसरों का दर्द अर्थात् कष्ट या पीड़ा समझनेवाला। उदाहरण—नारायन दिल दरदीले।—नारायण स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरद्द  : पुं०=दर्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ