लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरक  : वि० [सं०√दृ+वुन्—अक] डरपोक। भीरू। स्त्री० [हिं० दरकना] दरकने के कारण होनेवाला अवकाश या चिह्न। दरार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकच  : स्त्री० [हिं० दरकचना] १. दरकचने की क्रिया या भाव। २. दरकचने के कारण किसी चीज पर पड़नेवाला चिह्न या उसके कारण होनेवाला क्षत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकचना  : स० [अनु०] १. हलके आघात से थोड़ा दबाना या पीसना। कूटकर मोटे-मोटे टुकडे करना। अ० उक्त क्रिया से दबना या क्षत होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकटी  : स्त्री० [हिं० दर (भाव)+काटना] १. किसी चीज की दर या भाव में की जाने या होनेवाली कमी। २. दर या भाव के संबंध में किया जानेवाला निश्चय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकना  : अ० [सं० दर=फाड़ना] आघात लगाने या दबने के कारण किसी चीज का कुछ कट या फट जाना। स० हलके आघात या दाब से कोई चीज काटना, कुचलना या तोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरका  : पुं० [हिं० दरकना] १. दरकने की क्रिया या भाव। २. दरकने के कारण पड़ा हुआ चिह्न या लकीर। दरार। ३. ऐसा आघात जिससे कोई चीज दरक या फट जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकाना  : स० [हिं० दरकना] दरकने में प्रवृत्त करना। थोड़ा काटना, कुचलना या पीटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकार  : वि० [फा०] किसी काम में लाने के लिए जिसकी अपेक्षा या आवश्यकता हो। जैसे—इस समय हमें सौ रुपये दरकार हैं। स्त्री० अपेक्षा। आवश्यकता। जैसे—जितनी दरकार हो ले जाओ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकारी  : वि० [फा० दरकार] जिसकी अपेक्षाया आवश्यकता हो। आवश्यक। जरूरी। जैसे—सब दरकारी चीजें अपने साथ रख लो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकूच  : क्रि० वि० [फा०] बराबर कूच या यात्रा करते हुए। यात्रा में बराबर आगे बढ़ते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरकन  : स्त्री० [हिं० दलकना] १. दकलने की क्रिया या भाव। दलक। २. थरथराहट। ३. आघात आदि के कारण होनेवाला झटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ