लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दन  : पुं० [सं० दिन] दिन। (डिं०) पुं० [अनु०] बंदूक, तोप आदि चलने से होनेवाला शब्द। पद—दन से=चट-पट। तुरंत। जैसे—दन से यह काम कर डालो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनकर  : पुं० [सं० दिनकर] सूर्य। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनगा  : पुं० [देश०] खेत का छोटा टुकड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनदनाना  : अ० [अनु०] १. दन-दन शब्द होना। २. खुशी मनाना। आनंद करना। स० दन-दन शब्द उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनमणि  : पुं० [सं० दिनमणि] सूर्य। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनादन  : अव्य० [अनु०] १. दन-दन शब्द करते हुए। २. निरंतर। लगातार। ३. चटपट। तुरंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनियाँ  : वि०=दानी। उदाहरण—अंग अंग सुभग सकल सुख दनियाँ।—सूर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनु  : स्त्री०[सं०√दा (दान)+नु (नि०सिद्धि)] दक्ष की एक कन्या जो कश्यप की पत्नी थी तथा जिसके गर्भ से चालीस पुत्र उत्पन्न हुए थे, जो सब के सब दनुज या दानव कहलाये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुज  : वि० [सं० दनु√जन् (उत्पन्न होना)+ड] दनु के गर्भ से उत्पन्न। पुं० दानव। राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुज दलनी  : स्त्री० [ष० त०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुजराय  : पुं० [सं० दनुज+हिं० राय] दनुजों अर्थात् राक्षसों का राजा हिरण्यकश्यप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुजारि  : पुं० [दनुज-अरि, ष० त०] दानवों के शत्रु, देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुजेंद्र  : पुं० [दनुज-इंद्र, ष० त०] दानवों का राजा रावण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनुसम्भव  : पुं० [ष० त०] दनु से उत्पन्न, दानव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दनू  : स्त्री० [सं० दनु+ऊङ०]=दनु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दन्न  : पुं० [अनु०]=दन (शब्द)। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ