लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दधि  : पुं० [सं०√धा (धारण करना)+कि (द्वित्व)] १. दही। २. वस्त्र। कपड़ा। पुं० [सं० उदधि] १. समुद्र। २. छोटा दह या तालाब। उदाहरण—और रवि होहु कँवल दधि माहाँ।—जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-काँदों  : पुं० [सं० दधि+हिं० काँदों=कीचड़] जन्माष्टमी के अवसर पर होनेवाला एक उत्सव जिसमें हल्दी मिला हुआ दही एक दूसरे पर फेंका जाता है। (कृष्ण जन्म के अवसर पर आमोद-सूचक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-कूर्चिका  : स्त्री० [मध्य० स०] फटे या फाड़े हुए दूध का सार भाग। छेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधिचार  : पुं० [सं० दधि√चर् (चलना)+णिच्+अण्] मथानी जिससे मथने के समय दही चलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधिज  : वि० [सं० दधि√जन् (पैदा होना)+ड] दही से उत्पन्न। पुं० मक्खन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-जात  : वि० पुं० [पं० त०] दधि या दही से उत्पन्न या बना हुआ। पुं० [सं० उदधि+जात] चंद्रमा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधित्थ  : पुं० [सं० दधि√स्था (ठहरना)+क, पृषो० सिद्धि] कैथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधित्थाख्य  : पुं० [सं० दधित्थ-आ√ख्या (कहना)+क] लोबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधिधेनु  : स्त्री० [मध्य० स०] पुराणानुसार दान के लिए कल्पित गौ जिसकी कल्पना दही के मटके में की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-नामा (मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] कैथ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-पुष्पिका  : स्त्री० [ब० स०, कप्+टाप्, इत्व] सफेद अपराजिता का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-पुष्पी  : स्त्री० [ब० स०, ङीष्] सेम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-पूप  : पुं० [मध्य० स०] साठी के चावल के चूर्ण को दही में मिलाकर और घी में तलकर बनाया जानेवाला एक तरह का पकवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-बरी  : स्त्री० [सं०+हिं०] दही में डाली हुई बरी या पकौड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-मंड  : पुं० [ष० त०] दही का पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-मंडोद  : पुं० [दधिमंड-उदक, ब० स० उद-आदेश] दही का समुद्र। (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-मुख  : पुं० [ब० स०] सुग्रीव का मामा जो मधुबन का रक्षक था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधियार  : पुं० [देश०] अर्कपुष्पी। अंधाहुली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधिषाय्य  : पुं० [सं० दधि√सो (नाश करना)+आय्य षत्व] घी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-सागर  : पुं० [ष० त०] दही का समुद्र। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधिसार  : पुं० [ष० त०] मक्खन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-सुत  : पुं० [ष० त०] मक्खन। नवनीत। पुं० [सं० उदधि-सुत] १. कमल। २. मोती। ३. जहर। विष। ४. चन्द्रमा। ५. जालंधर नामक दैत्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-सुता  : स्त्री० [सं० उदधि-सुता] १. लक्ष्मी। २. सीपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-स्नेह  : पुं० [ष० त०] दही की मलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दधि-स्वेद  : पुं० [ष० त०] छाछ। मठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ