लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दक  : पुं० [सं० उदक, पृषो० सिद्धि] जल। पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकन  : पुं० [सं० दक्षिण से फा०] १. दक्खिन दिशा। २. दक्षिणी भारत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकनी  : वि०=दक्षिणी। स्त्री० उर्दू भाषा का वह आरम्भिक रूप जो दक्षिण हैदराबाद में विकसित हुआ था। विशेष दे० ‘दक्खिनी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकार  : पुं० [सं० द+कार] तवर्ग का तीसरा अक्षर ‘द’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकार्गल  : पुं० [सं० दक-अर्गल ष० त०]=दगार्गल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकियानूस  : पुं० [यू० से अ०] एक रोमन सम्राट जो ३४९ ईं० में सिंहासनारूढ़ हुआ था तथा जो अपने अत्याचारों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। वि०=दकियानूसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकियानूसी  : वि० [अ०] १. दकियानूस के समय का; अर्थात् बहुत पुराना। २. नवीनता का विरोधी और पुरानी तथा अनद्यतन विचारधाराओं का समर्थक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दकीका  : पुं० [अ० दक़ीक़ः] १. कोई सूक्ष्म बात या विचार। २. उपाय। उक्ति। मुहावरा—कोई दकीका बाकी न रखना=प्रयत्न करते समय अपनी ओर से कोई कमी या त्रुटि न करना। ३. बहुत थोड़ा समय। क्षण। पल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्काक  : वि० [अ० दक्क़ाक़] १. आटा पीसनेवाला। २. कूटनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्खिन  : पुं० [सं० दक्षिण] [वि० दक्खिनी] १. दक्षिण दिशा। २. उक्त दिशा का कोई प्रदेश। ३. भारत का दक्षिणी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्खिनी  : वि० [हिं० दक्खिन] १. दक्षिण की ओर या दिशा का। दक्खिन का। २. दक्षिण देश का। पुं० दक्षिण दिशा में पडऩेवाले देश का निवासी। स्त्री० १. दक्षिण देश की भाषा। २. मध्ययुग में दक्षिण भारत में प्रचलित हिंदी का वह रूप जिसमें मुसलमान कवि कविता करते थे और जिससे आधुनिक उर्दू के विकास का घनिष्ठ संबंध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्ष  : वि० [सं०√दक्ष् (शीघ्रता से करना)+अच्] [भाव० दक्षता] १. जिसमें कोई या सब काम तुरंत, सहज में और सुन्दरतापूर्वक करने की योग्यता हो। कुशल। निपुण। होशियार। २. दाहिनी ओर का। दाहिना। पुं० १. एक प्रजापति, जिनसे देवता उत्पन्न हुए हैं। २. विष्णु। ३. महादेव। शिव। ४. शिव की सवारी का बैल। नन्दी। ५. अत्रि ऋषि का एक नाम। ६. बल। शक्ति। ७. वीर्य ८. कुक्कुट। मुरगा। ९. राजा उशीनर का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्ष-कन्या  : स्त्री० [ष० त०] सती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षक्रतुध्वंसी (सिन्)  : पुं० [सं० दक्ष-क्रतु, ष० त०,√ध्वंस (नष्ट करना)+णिनि] १. दक्ष प्रजापति के यज्ञ का ध्वंस या नाश करनेवाले शिव। २. शिव के अंश से उत्पन्न वीरभद्र, जो शिव के उक्त कार्य के सहायक हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षत  : स्त्री० [सं० दक्ष+तल्—टाप्] १. दक्ष होने की अवस्था, गुण या भाव। २. निपुणता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षता-अर्गल  : पुं० दे० ‘प्रगुणता अर्गल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्ष-दिशा  : स्त्री० [मध्य० स०] दक्षिण की दिशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्ष-विहिता  : स्त्री० [तृ० त०] एक प्रकार का गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्ष-सावर्णि  : पुं० [मध्य० स०] नवें मनु का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षांड  : पुं० [सं० दक्षा-अंड, ष० त०] मुर्गी का अंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षा  : वि० स्त्री० [सं० दक्ष+टाप्] कुशला। निपुणा। स्त्री० पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षाय्य  : पुं० [सं०√दक्ष्+आय्य] १. गरूड़। २. गिद्ध पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण  : वि० [सं०√दक्ष् (गति)+इनन्] १. दाहिना। ‘बायाँ’ का विपर्याय। २. उस ओर या दिशा का जिधर दाहिना हाथ पड़ता है, जब हम सूर्य की ओर मुँह करके खड़े होते हैं। ३. आचरण, व्यवहार में अनुकूल, कृपालु और प्रसन्न रहनेवाला। किसी प्रकार का अपकार, द्वेष या विरोध न करनेवाला। ४. दक्ष। निपुण। होशियार। पुं० १. वह दिशा जो उस समय हमारे दाहिने हाथ की ओर पड़ती है जब हम सूर्य की ओर मुँह करके खड़े होते हैं। २. साहित्य में, वह नायक जिसका प्रेम अपनी सभी प्रेमिकाओं के साथ एक-सा होता है। ३. तंत्र में, एक प्रकार का आचार या मार्ग जो वाममार्ग से बिलकुल भिन्न और विपरीत होता है। ४. विष्णु का एक नाम। ५. परिक्रमा। प्रदक्षिणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण-गोल  : पुं० [कर्म० स०] विषुवत् रेखा से दक्षिण पड़नेवाली ये छः राशियाँ—तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण-नायक  : पुं० [कर्म० स०] साहित्य में, श्रृंगार रस का आलंबन वह नायक जो अनेक नायिकाओं से अनुराग का व्यवहार समान रूप से करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण-प्रवण  : पुं० [स० त०] वह स्थान, जो उत्तर की अपेक्षा दक्षिण की ओर अधिक नीचा या ढालुआँ हो। मनु के अनुसार श्राद्ध आदि के लिए ऐसा ही स्थान उपयुक्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण-मार्ग  : पुं० [कर्म० स०] [वि० दक्षिणमार्गी] १. वैदिक धर्म या मार्ग, जिसके विपरीत होने के कारण तांत्रिक मत या धर्म ‘वाममार्ग’ कहलाता है। २. परवर्ती तांत्रिक मत के अनुसार एक प्रकार का आचार जो वैदिक वैष्णव और शैव मार्गों से निम्न कोटि का बताया गया है। ३. आधुनिक राजनीति में, वह मार्ग या पक्ष जो साधारण और वैधानिक रीति तथा शान्त उपायों से उन्नति तथा विकास चाहता हो और उग्र उपायों से क्रांति करने का विरोधी हो। (राइट विंग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणा  : स्त्री० [सं० दक्षिण+टाप्] १. दक्षिण दिशा। २. वह धन, जो ब्राह्मणों को कर्मकांड, यज्ञ आदि कराने के बदले में अथवा दान देने, भोजन कराने आदि के उपरांत या साथ दिया जाता है। ३. वह धन जो किसी के प्रति आदर-सम्मान प्रकट करने के लिए उसे भेंट किया जाता है। ४. लाक्षणिक रूप में, किसी को नगद दिया जानेवाला धन। ५. साहित्य में वह नायिका जो नायक के दूसरी स्त्रियों के साथ संबंध करने पर भी उससे पूर्ववत् प्रेम रखती है और किसी प्रकार का द्वेष या रोष नहीं करती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाग्नि  : पुं० [दक्षिण-अग्नि, कर्म० स०] गार्हपत्य अग्नि के दक्षिण में रखी जानेवाली अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाग्र  : वि० [दक्षिण-अग्र, ब० स०] जिसका अग्रभाग दक्षिण की ओर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाचल  : पुं० [दक्षिण-अचल, मध्य० स०] मलयगिरि पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाचार  : पुं० [दक्षिण-आचार, कर्म० स०] १. अच्छा और शुद्ध आचरण। सदाचार। २. वाममार्ग का एक पंथ या शाखा जिसमें उपासक अपने आपको शिव मानकर पंच तत्त्वों से शिव की पूजा करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाचारी (रिन्)  : वि० [सं० दक्षिणाचार+इनि] १. दक्षिण अर्थात् अच्छे और शुद्ध मार्ग पर चलनेवाला। २. धर्मशील और सदाचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणा-पथ  : पुं० [सं० दक्षिणा, दक्षिण+आच्, दक्षिणापथ, स० त०] १. दक्षिण दिशा की ओर चलनेवाला पथ। २. दक्षिण भारत या उसमें के प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणापरा  : स्त्री० [दक्षिणा-अपरा, ब० स०] नैर्ऋत कोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाभिमुख  : वि० [दक्षिण-अभिमुख, ब० स०] १. जिसका मुँह दक्षिण की ओर हो। २. जो दक्षिण की ओर उन्मुख हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणा-मूर्ति  : पुं० [ब० स०] तंत्र के अनुसार शिव की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणायन  : वि० [दक्षिण-अयन ब० स०] १. जो दक्षिण की ओर हो २. भू-मध्य रेखा से दक्षिण की ओर का। जैसे—दक्षिणायन सूर्य। पुं० [स० त०] १. सूर्य की वह गति जो कर्क रेखा से दक्षिण और मकर रेखा की ओर होती है। २. वह छः महीनों का समय जिसमें सूर्य की गति उक्त प्रकार की रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणावर्त  : वि० [सं० दक्षिणा+आ√वृत् (बरतना)+अच्, उप० स०] जिसका घुमाव, प्रकृति या मुँह दाहिनी दिशा की ओर को हो। जैसे—दक्षिणावर्त्त शंख। पुं० एक प्रकार का शंख, जिसका घुमाव या मुँह (साधारण के विपरीत) दक्षिण या दाहिने हाथ की ओर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणावर्तकी  : स्त्री० [सं० दक्षिणावर्त्त√कै (शब्द करना)+क—ङीष्] वृश्चिकाली नाम का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणावह  : पुं० [सं० दक्षिणा√वह् (बहना)+अच्] दक्षिण दिशा से आनेवाली वायु। दक्खिनी हवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाशा  : स्त्री० [सं० दक्षिण-आशा, कर्म० स०] दक्षिण दिशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणाशा-पति  : पुं० [ष० त०] १. यम, जो दक्षिण-दिशा के स्वामी माने गये हैं। २. मंगल ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणी  : वि० [सं० दक्षिणीय] १. दक्षिण दिशा संबंधी। २. दक्षिण प्रदेश में होनेवाला। पुं० दक्षिण प्रदेश का निवासी। स्त्री० भारत के दक्षिण प्रदेश की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणी-ध्रुव  : पुं० [हिं० दक्षिणी+ध्रुव] पृथ्वी के गोले का दक्षिणी सिरा। कुमेरु (साउथ पोल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिणीय  : वि० [सं० दक्षिण+छ—ईय] १. दक्षिण का। दक्षिण संबंधी। २. दक्षिण देश का। ३. [दक्षिणा+छ-ईय] जिसे दक्षिणा दी जानी चाहिए अथवा दी जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिण्य  : वि० [सं० दक्षिणा+यत्]=दक्षिणीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिन  : पुं०=दक्षिण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षिनी  : वि०, पुं०, स्त्री०=दक्षिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दक्षायणी  : स्त्री० [सं० दक्ष+फिञ्—आयन,+ङीष्] १. दक्ष की कन्या। सती। २. दुर्गा। ३. कश्यप की पत्नी अदिति। ४. अश्विनी, भरणी, रोहिणी आदि नक्षत्र। ५. दंती वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ