लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

थपक  : स्त्री० [हिं० थपकना] १. थपकने की क्रिया या भाव। २. थपकने के लिए किया जानेवाला आघात। थाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थपकना  : स० [अनु० थप-थप] १. इस प्रकार हलका आघात करना कि थप-थप शब्द हो। थपकी देना। २. हथेली से इस प्रकार थप-थप करते हुए किसी पर हलका आघात करना कि उसे अच्छा लगे। थपथपाना। जैसे—बच्चे को थपककर सुलाना। ३. किसी चीज पर बिना जोर लगाये हलका आघात करते चलना। ४. किसी को उत्साहित करने अथवा किसी का आवेश या क्रोध शांत करने के लिए उसकी पीठ पर हथेली से धीमा आघात करना। संयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थपका  : पुं० दे० ‘थपकी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थपकी  : स्त्री० [हिं० थपकना] १. थपकने की क्रिया या भाव। २. थपकने के लिए हथेली से स्नेहपूर्वक किया जानेवाला हलका आघात। जैसे—घोड़े या बच्चे को थपकी देना। ३. किसी को उत्साहित करने के लिए या आशीर्वाद देने के समय उसकी पीठ पर स्नेहपूर्वक किया जानेवाला हलका आघात। क्रि० प्र०—देना।—लगाना। ४. दे० ‘थापी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ