लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

त्रिक  : वि० [सं० त्रि+कन्] १. तीन, अंगों इकाइयों या रूपोंवाला। २. तीसरी बार होनेवाला। ३. तीन प्रतिशत। पुं० १. एक ही तरह की तीन, चीजों का वर्ग या समूह। २. रीढ के नीचे का वह भाग जो कून्हे की हड्डियों के पास पड़ता है। ३. कटि। कमर। ४. कंधों के बीच का भाग। ५. त्रिकटु। ६. त्रिफला। ७. त्रिमद। ८. त्रिमुहानी। ९. मनु के अनुसार ३ प्रतिशत होनेवाला लाभ या मिलनेवाला ब्याज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकट  : पुं० [सं० त्रि√कट् (ढकना)+अच्, उप० स०] त्रिकंट। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकटुक  : पुं० [सं० त्रिकटु+क (स्वार्थ्)] त्रिकुट (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिक-त्रय  : पुं० [सं० ष० त०] त्रिफला, त्रिकुटा और त्रिमेद अर्थात् हड़, बहेड़ा और आँवला, सोंठ, मिर्च और पीपल तथा मोथा चीता और बायबिंडग इन सब का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकर्मा(र्मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] ब्राह्मण जो वेदों का अध्ययन यज्ञ और दान ये तीन मुख्य कर्म करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकलिंग  : पुं०=तैलंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिक-शूल  : पुं० [सं० ष० त०] एक तरह का बात रोग जिसमें कमर, पीठ और रीढ़ तीनों में पीड़ा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकांडी  : वि०=त्रिकांडीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकांडीय  : वि० [सं० त्रि-कांड, द्विगु, स०+छ–ईय] जिसमे तीन कांड हों। तीन कांडोवाला। पुं० वेद, जिनमें कर्म, उपासना और ज्ञान तीनों की चर्चा या विवेचना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिका  : स्त्री, [सं० त्रि√कै (भासित होना)+क-टाप्] कूएँ मे से पानी निकालने के लिए लगी हुई गराड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकालज्ञ  : पुं० [सं० त्रिकाल√ज्ञा (जानना)+क] [भाव० त्रिकाज्ञता] वह जो भूत, वर्त्तमान और भविष्य तीनों कालों में हुई अथवा होनेवाली बातों को जानता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकालज्ञता  : स्त्री० [सं० त्रिकालज्ञ+तल्-टाप्] त्रिकालज्ञ होने की अवस्था, भावया शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकाल-दर्शक  : वि० [सं० ष० त०] त्रिकालज्ञ। पुं० ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकालदर्शिता  : स्त्री० [सं० त्रिकालदर्सिन्+तल्-टाप्] त्रिकालदर्शी होने की अवस्था, गुण या भाव या शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकालदर्शी (र्शिन्)  : पुं० [सं० त्रिकाल√दृश् (देखना)+णिनि, उप० स०] वह जिसे भूत, भविष्य और वर्त्तमान तीनों कालों में होनेवाली घटनाएँ या बातें दिखाई देती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकुट  : पुं०=त्रिकूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकुटा  : पुं० [सं० त्रिकुट] सोंठ, मिर्च और पीपल इन तीनों वस्तुओं का समूह। वि० [सं० त्रिक] [स्त्री०त्रिकुटी] तीसरा। तृतीय। उदाहरण–इकुटी बिकुटी त्रिकुटी संधि।–गोरखनाथ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकुटी  : स्त्री० [सं० त्रिकूट] दोनों भौंहों के बीच के कुछ ऊपर का स्थान जिसमें हठ योग के अनुसार त्रिकूट का अवस्थान माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकूट-गढ़  : पुं० [सं० त्रिकूट+हिं० गढ़] त्रिकूट पर्वत पर स्थित लंका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकूटा  : स्त्री० [सं० त्रिकूट+टाप्] तांत्रिकों की एक भैरवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकोण-फल  : पुं० [ब० स०] सिघांड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकोण-भवन  : पुं० [कर्म० स०] जन्मकुंडली में जन्म से पाँचवाँ और नवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
त्रिकोण-मिति  : स्त्री० [सं० ब० स०] गणित शास्त्र की वह शाखा जिसमें त्रिभुजों के कोण, बाहु, वर्ग विस्तार आदि का मान निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ