लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तौल  : पुं० [सं० तुला+अण्] १. तराजू। २. तुला राशि। स्त्री० [हिं० तौलना] १. कोई चीज तौलने की क्रिया या भाव। २. किसी पदार्थ का वह भार या मान जो उसे तौलने पर जाना जाता है। वजन। (वेट)। ३. बटखरों के अलग-अलग प्रकार के मान के विचार से तौलने की नियत प्रणाली या मानक। जैसे–कच्ची या पक्की तौल, छोटी या बड़ी तौल। ४. किसी प्रकार की जाँच की कसौटी या मानक। सर्व०-मान्य परिमाण। ५. गम्भीरता, परिमाणु, महत्त्व आदि का अनुमान। कल्पना या थाह। उदाहरण–बालपना की प्रीत रमइया जी कदे गँहीं आयो थारो तोल–(तौल)–मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलना  : स० [सं० तोलना] १. कांटे, तराजू बटखरे आदि की सहायता से यह पता लगाना कि अमुक वस्तु का गुरुत्व या बार कितना है। जोखनी। २. कोई चीज हाथ में लेकर या हाथ से उठाकर यह अनुमान करना कि यह तौल भार या वजन में कितनी होगी। संयो, क्रि०–डालना।–देना।–लेना। ३. अस्त्र-शस्त्र आदि चलाने के समय, उसे हाथ में लेकर ऐसी मुद्रा या स्थिति में लाना कि वह ठीक तरह से अपने लक्ष्य पर पहुँचकर पूरा काम कर दिखलावे साधना। जैसे–डंडा या तलवार तौलना। ४. दो या अधिक वस्तुओं के गुण, मान आदि की परम्परा तुलना करके उनके महत्त्व आदि का विचार करना। तारतम्य जानना। मिलान करना। ५. किसी बात की ठीक, महत्व, मान, स्वरूप आदि जानने के लिए अथवा किसी व्यक्ति के मन की थाह लेने के लिए उसकी सब बातों व्यवहारों आदि को अच्छी तरह देखते हुए उसके सम्बन्ध में मन में अनुभव या कल्पना करना। जैसे–किसी का मन (या किसी को) तौलना। (या तौलकर देकना) ६. गाड़ी के पहिए के छेद में इसलिए तेल डालना कि वह बिना रगड़ खाये सहज में घूमता रहे। औंगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलनिक  : वि०=तुलनात्मक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलवाई  : स्त्री०=तौलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलवाना  : स० [हिं० तौलना का प्रे०] तौलने का काम दूसरे से कराना। दूसरे को तौलने में प्रवृत्त करना। तौलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौला  : पुं० [हिं० तौलना] १. वह जो चीजें तौलने का काम या पेशा करता हो। २. दूध नापने का मिट्टी का बरतन। पुं० [फा० तबल] [स्त्री० अल्पा० तौली] १. एक प्रकार का बड़ा कटोरा। २. मिट्टी का घड़ा। पुं० [?] महुए की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलाई  : स्त्री० [हिं० तौल+आई (प्रत्यय)] १. तौलने की क्रिया या भाव। १. तौलने का पारिश्रमिक या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलाना  : स०=तौलवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलिक, तौलिकिक  : पुं० [सं० तूली+ठक्,-इक, तूलिका+ठक्-इक] चित्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलिया  : पुं० [अं० टावेल] एक प्रकार का मोटा अँगोछा जिससे स्नान आदि करने के उपरांत शरीर पोंछते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौली  : स्त्री० [अ० तबल] १. एक प्रकार की मिट्टी की छोटी प्याली। २. मिट्टी का घड़ा जिसमें अनाज, गुड़ आदि रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलैया  : पुं० [हिं० तौलना+ऐया (प्रत्यय)] अनाज तौलने का काम करनेवाला। बया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौल्य  : पुं० [सं० तुला+ष्यञ्] १. वजन तौल। २. सादृश्य। समानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ