लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तौंकन  : स्त्री०=तौंस।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौंकना  : अ०=तौसना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौंस  : स्त्री० [सं० ताप, हि० ताव+सं० उष्म, हिं० ऊमस, औंस] वह प्यास जो बहुत अधिक गरमी या धूप लगने से होती है और जल्दी शान्त नहीं होती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौंसना  : अ० [हिं० तौंस] गरमी से झुलस जाना। गरमी के कारण संतप्त होना। स० १. गरमी पहुँचाकर विकल या संतप्त करना। २. झुलसना। उदाहरण–तात ताल तौंसियत झौंसियत झारहिं।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौंसा  : पुं० [सं० ताप, हिं० ताव+सं० ऊष्म, हिं० ऊमस्, औंस] बहुत अधिक ताप। कड़ी गरमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौ  : अ० [हिं० हतौ का संक्षि] था। क्रि० वि०=तो। अव्य० हाँ ठीक है। ऐसा ही है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौक  : पुं० [अ०] १. हँसुली के आकार का गले में पहनने का एक प्रकार का गहना। २. अपराधियों, पागलों आदि के गले में पहनाया जानेवाला लोहे का वह भारी घेरा या मंडल जिसके कारण वे इधर-उधर जा या भाग नहीं सकते। ३. पक्षियों आदि के गले में होनेवाला प्राकृतिक गोलाकार चिन्ह या मंडल। ४. कोई गोल घेरा या पदार्थ। ५. गले में लटकाई जानेवाली चपरास या उसका परतला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौकीर  : स्त्री० [अ०] आदर। सम्मान। प्रतिष्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौक्षिक  : पुं० [सं०] धनु राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौचा  : पुं० [देश०] एक प्रकार का गहना जो देहाती स्त्रियां सिर पर पहनती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौजा  : पुं० [अ० तौजीह] १. वह धन जो खेतिहरों को विवाहादि में खर्च करने के लिए पेशगी दिया जाता था। बियाही। २. उधार दिया हुआ धन। वि० यो० ही कुछ समय के लिए उधार दिया या लिया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौतातिक  : पुं० [सं० तुतात+ठञ्-इक] कुमारिल भट्ट कृत मीमांसा शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौतातित  : पुं० [सं०] १. जैनियों का एक भेद या वर्ग। २. कुमारिल भट्ट का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौतिक  : पुं० [सं० मुक्ता, नि० सिद्धि] १. मुक्ता। मोती। २. शुक्ति। सीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौन  : स्त्री० [देश०] वह रस्सी जिसमें गौ दुहने के समय उसका बछवा उसके अगले पैर से बाँध दिया जाता है। सर्व०=तवन। (वह)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) अव्य०=सो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौनी  : स्त्री० [हिं० तबा का स्त्री० अल्पा] रोटी सेंकने का छोटा तवा। तई। तवी। वि० स्त्री०=तौन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौफीक  : पुं० [अ०] १. शक्ति। सामर्थ्य। २. हिम्मत। हौसला। ३. ईश्वर के प्रति होनेवाली भक्ति और श्रद्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौबा  : स्त्री०=तोबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर  : पुं० [सं०√तुर्व (हिंसा करना)+कञ्, बा०] एक प्रकार का यज्ञ। पुं० [अ०] १. ढंग। तरीका। पद–तौर-तरीका (देखें)। २. चाल-चलन। चाल-ढाल। मुहावरा–तौर बै-तौर होना-रंग ढंग खराब होना। लक्षण बुरे जान पड़ना। ३. अवस्था। दशा। हालत। पुं० [देश०] मथानी मथने की रस्सी। नेत्री।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर-तरीका  : पुं० [अ०] १. चाल-ढाल। २. रंग-ढंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरश्रवस  : पुं० [सं० तोरश्रवस्+अण्] एक प्रकार का साम। (गान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरात  : पुं० दे० ‘तौरेत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरायणिक  : पुं० [सं० तूरायण+ठञ्-इक] वह जो तूरायण यज्ञ करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरि  : स्त्री० [हिं० ताँवरि] सिर में आनेवाली घुमरी या चक्कर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरीत  : पुं० दे० ‘तौरेत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरेत  : पुं० [इव्रा] यहूदियों का प्रधान धर्म-ग्रंथ जो हजरत मूसा पर प्रकट हुआ था। इसमें सृष्टि और आदम की उत्त्पत्ति आदि का उल्लेख है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर्य  : पुं० [सं० तूर्य+अण्] १. ढोल, मँजीरा आदि बाजे। २. उक्त बाजे बजाने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर्य-त्रिक्  : पुं० [मध्य० स०] नाचना, गाना और बाजे बजाना आदि काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौल  : पुं० [सं० तुला+अण्] १. तराजू। २. तुला राशि। स्त्री० [हिं० तौलना] १. कोई चीज तौलने की क्रिया या भाव। २. किसी पदार्थ का वह भार या मान जो उसे तौलने पर जाना जाता है। वजन। (वेट)। ३. बटखरों के अलग-अलग प्रकार के मान के विचार से तौलने की नियत प्रणाली या मानक। जैसे–कच्ची या पक्की तौल, छोटी या बड़ी तौल। ४. किसी प्रकार की जाँच की कसौटी या मानक। सर्व०-मान्य परिमाण। ५. गम्भीरता, परिमाणु, महत्त्व आदि का अनुमान। कल्पना या थाह। उदाहरण–बालपना की प्रीत रमइया जी कदे गँहीं आयो थारो तोल–(तौल)–मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलना  : स० [सं० तोलना] १. कांटे, तराजू बटखरे आदि की सहायता से यह पता लगाना कि अमुक वस्तु का गुरुत्व या बार कितना है। जोखनी। २. कोई चीज हाथ में लेकर या हाथ से उठाकर यह अनुमान करना कि यह तौल भार या वजन में कितनी होगी। संयो, क्रि०–डालना।–देना।–लेना। ३. अस्त्र-शस्त्र आदि चलाने के समय, उसे हाथ में लेकर ऐसी मुद्रा या स्थिति में लाना कि वह ठीक तरह से अपने लक्ष्य पर पहुँचकर पूरा काम कर दिखलावे साधना। जैसे–डंडा या तलवार तौलना। ४. दो या अधिक वस्तुओं के गुण, मान आदि की परम्परा तुलना करके उनके महत्त्व आदि का विचार करना। तारतम्य जानना। मिलान करना। ५. किसी बात की ठीक, महत्व, मान, स्वरूप आदि जानने के लिए अथवा किसी व्यक्ति के मन की थाह लेने के लिए उसकी सब बातों व्यवहारों आदि को अच्छी तरह देखते हुए उसके सम्बन्ध में मन में अनुभव या कल्पना करना। जैसे–किसी का मन (या किसी को) तौलना। (या तौलकर देकना) ६. गाड़ी के पहिए के छेद में इसलिए तेल डालना कि वह बिना रगड़ खाये सहज में घूमता रहे। औंगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलनिक  : वि०=तुलनात्मक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलवाई  : स्त्री०=तौलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलवाना  : स० [हिं० तौलना का प्रे०] तौलने का काम दूसरे से कराना। दूसरे को तौलने में प्रवृत्त करना। तौलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौला  : पुं० [हिं० तौलना] १. वह जो चीजें तौलने का काम या पेशा करता हो। २. दूध नापने का मिट्टी का बरतन। पुं० [फा० तबल] [स्त्री० अल्पा० तौली] १. एक प्रकार का बड़ा कटोरा। २. मिट्टी का घड़ा। पुं० [?] महुए की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलाई  : स्त्री० [हिं० तौल+आई (प्रत्यय)] १. तौलने की क्रिया या भाव। १. तौलने का पारिश्रमिक या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलाना  : स०=तौलवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलिक, तौलिकिक  : पुं० [सं० तूली+ठक्,-इक, तूलिका+ठक्-इक] चित्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलिया  : पुं० [अं० टावेल] एक प्रकार का मोटा अँगोछा जिससे स्नान आदि करने के उपरांत शरीर पोंछते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौली  : स्त्री० [अ० तबल] १. एक प्रकार की मिट्टी की छोटी प्याली। २. मिट्टी का घड़ा जिसमें अनाज, गुड़ आदि रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौलैया  : पुं० [हिं० तौलना+ऐया (प्रत्यय)] अनाज तौलने का काम करनेवाला। बया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौल्य  : पुं० [सं० तुला+ष्यञ्] १. वजन तौल। २. सादृश्य। समानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौषार  : पुं० [सं० तुषार+अण्] तुषार का जल। पाले का पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौस  : स्त्री०=तौस।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौसना  : अ० स०=तौंसना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौहीद  : स्त्री० [अ०] यह मानना कि ईश्वर एक ही है। एकेश्वरवाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौहीन  : स्त्री० [अ०] अपमान। अप्रतिष्ठा। बेइज्जती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौहीनी  : स्त्री०=तौहीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ