लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तृषा  : स्त्री० [सं०√तृष् (लालच करना)+क्विप्-टाप्] [वि० तृषित, तृष्य] १. पानी अथवा कोई तरल पदार्थ पीने की आवश्यकता से उत्पन्न होनेवाली इच्छा। प्यास। २. अभिलाषा। इच्छा। ३. लालच। लोभ। ४. कलिहारी नाम की वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषातुर  : वि० [तृषा-आतुर] तृषा से आतुर या विकल। बहुत अधिक प्यासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषा-द्रुम  : पुं० [मध्य० स०] वह वृक्ष जिसमें से प्यास बुझाने का साधन अर्थात् जल मिलता हो। जैसे–नारियल ताड आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषाभू  : स्त्री० [ष० त०] पेट में जल रहने का स्थान। (क्लोम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषालु  : वि० [सं०√तृष् (प्यास लगना)+आलुच्] बहुत अधिक प्यासा। तृषित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषावंत  : वि० [सं० तृषावान्] प्यासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषावान्(वत्)  : वि० [सं० तृषा+मतुप्] प्यासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तृषा-स्थान  : पुं० [ष० त०] पेट के अन्दर का वह स्थान जहां जल रहता है। (क्लोम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ