लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तुंब  : पुं० [सं०√तुंब् (नष्ट करना)+अच्] १. धीया। लौकी। २. सुखाई हुई लौकी का तूंबाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबड़ी  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार का छोटा पेड़ जिसकी लकड़ी अंदर से सफेद और चिकनी होती तथा मकानों में लगती है। स्त्री०=तूंबड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबर  : पुं० [सं० तुंब√रा (लाना)+क] तुंबुरु। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबरी  : स्त्री० [सं० तुम्बर+ङीप्] एक कदन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबवन  : पुं० [सं०] दक्षिण दिशा का एक प्राचीन देश। (बृहत्संहिता)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबा  : पुं० [सं० तुंब+टाप्] [स्त्री० अल्पा० तुंबी] १. कडुआ कद्दू। गोल कडुआ धीया। तूंबा। २. सुखाये हुए कड़ुए कद्दू को बीच में से काट कर बनाया हुआ कटोरे के आकार का पात्र। ३. एक प्रकार का जंगली धान जो जलाशयों के किनारे होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबिका  : स्त्री० [सं०√तुंब्+ण्वुलअक, टाप्, इत्व]=तुंबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबी  : स्त्री० [सं०√तुंब्+इन्-ङीष्] १. छोटा कड़ुवा कद्दू। तितलौकी। २. उक्त को सुखाकर बनाया हुआ पात्र। छोटा तूंबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबुक  : पुं० [सं०√तुंब् (पीड़ित करना)+उक्] कद्दू का फल। धीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबुरी  : स्त्री० [सं० तुंब√रा+क-ङीष्, पृषो० उत्व] १. धनिया। २. कुतिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंबुरु  : पुं० [सं०=तुंबर, पृषो० सिद्धि] १. धनिया। २. चैत्र मास में सूर्य के रथ पर रहनेवाला एक गंधर्व जो बहुत बड़ा संगीतज्ञ कहा गया है। ३. धनिये की तरह के एक प्रकार के बीज जो बहुत झालदार या तीखे स्वादवाले होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ