लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताऊ  : पुं० [सं० तात] [स्त्री० ताई] संबंध के विचार से पिता का बड़ा भाई। ताया। पद–बछिया का ताऊ=बैल की तरह निरा मूर्ख। गावदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताऊन  : पुं० [अ०] एक प्रसिद्ध घातक और संक्रामक रोग जिसमें बुखार के साथ गिलटी निकलती है। प्लेग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताऊस  : पुं० [अ०] १. मोर। मयूर। पद–तख्त-ताऊस (देखें)। २. सारंगी की तरह का एक बाजा जिसके ऊपरी सिरे की आकृति मोर की तरह होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताऊसी  : वि० [अ०] १. मोर-संबंधी। मोर का। २. आकार, रूप आदि में मोर की तरहका। ३. मोर के पर की तरह का ऊदा या बैंगनी। पुं० एक प्रकार का रंग जो मोर के पर की तरह गहरा ऊदा, नीला या बैंगनी होता है। मोर-पंखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ