लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तहरी  : स्त्री० [अ० ताहिरी-ताहिर नामक व्यक्ति का] १. चावलों की वह खिचड़ी जो चने, मटर, पेठे की बरी आदि मिलाकर बनाई जाती है। उदाहरण–तहरी पाकि लोनि और बरी।–जायसी। २. कालीन बुनने के करघे में की ढरकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तहरीक  : स्त्री० [अ०] १. ऐसी क्रिया या बात जिससे किसी को बढ़ावा मिलता हो अतवा वह उत्तेजित होता हो। २. प्रस्ताव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तहरीर  : स्त्री० [अ०] १. लिखाई। लिखावट। २. अक्षरों के रूप आदि के विचार से लिखने का ढंग या शैली। ३. लिखी हुई चीज या बात। ४. लिखा हुआ कागज। लेख्य। ५. अदालतों में मुहर्रिरों, मुंशियों आदि को लिखने आदि के बदले में दिया जानेवाला पारिश्रमिक या पुरस्कार। ६. कपड़ो पर होनेवाले गेरू की कच्ची छपाई जो कसीदा काढ़ने के लिए की जाती है। (छीपी) ७. जे० खुलाई (चित्रकला की)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तहरीरी  : वि० [फा०] जो तहरीर या लेख के रूप में हो। लिखा हुआ। लिखित। जैसे–तहरीरी सबूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ