लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तलि  : क्रि० वि० पुं० हिं० में तले का एक रूप। उदाहरण–तलि कर साखा उपरि करि मूल।–कबीर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलिका  : स्त्री० [सं० तल+ठन्-इक+टाप्] पशुओं विशेषतः घोड़ो के मुँह पर बाँधी जानेवाली वह थैली जिसमें दाना आदि भरा होता है। तोबड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलित्  : स्त्री० [सं० तडित्, ड-ल] दे० ‘तडित्’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलित  : भू० कृ० [हिं० तलना से] तला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलिन  : वि० [सं०√तल्+इनन्] १. दुबला-पतला। २. जीर्ण-शीर्ण। टूटा-फूटा। ३. इधर-उधर छितरा या फैला हुआ। विरल। ४. कम। थोड़ा। ५. साफ। स्वच्छ। स्त्री० शय्या। सेज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलिम  : पुं० [सं०√तल्+इमन्] १. छत। पाटन। २. खाट या पलंग। शय्या। ३. चँदोआ। ४. खाँगा। ५. बड़ी छुरी। छुरा। ६. जमीन पर का पक्का फर्श।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलिया  : स्त्री० [सं० तल] १. तल। पेंदा। २. हाथ और पैर का तल। जैसे–हाथ की तली, पैर की तली। ३. पूजन आदि केसमय पैर की तली के नीचे रखा जानेवाला पैसा। ४. दे० ‘तलछट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ