लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तबल  : पुं० [फा०] १. बड़ा ढोल। २. डंका। नगाड़ा। उदाहरण–तबल बाज तिण ही समै, निथ से सुभट अपार।-जटमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबलची  : पुं० [अ० तबलः+ची (प्रत्यय)] वह व्यक्ति जो तबला बजाने का काम करता हो। तबलिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबला  : पुं० [अ० तबलः] १. ताल देने का एक प्रसिद्ध बाजा जिस पर चमड़ा मढ़ा होता है, और जो साधारणतः डुग्गी या बायाँ नामक दूसरे बाजे के साथ बजाया जाता है। विशेष–तबला और बा० याँ दोनों पास-पास रखेजाते हैं, और तबला दाहिने हाथ से और बायां बाएँ हाथ से बजाया जाता है। मुहावरा–तबला खनकना या ठनकना=ऐसा नाच-गाना होना जिसके साथ तबला भी बजता हो। तबला मिलाना-तबले का बंधन या बद्धी आवश्यकतानुसार कसकर या ढीली करके ऐसी स्थिति उत्पन्न करना जिसमें तबले के ठीक स्वर निकलें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबलिया  : पुं० [अ० तबलः+इया (प्रत्यय)] दे० ‘तबलची’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबलीग  : पुं० [अ०] १. किसी के पास कुछ पहुँचाना। २. अपने धर्म का प्रचार करना। ३. दूसरों को दीक्षित करके अपने धर्म का अनुयायी बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ