लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तबर  : पुं० [फा०] १. कुल्हाड़ी। टाँगी। २. कुल्हाड़ी के आकार का लड़ाई का एक हथियार। परशु। पुं० [देश०] मस्तूल के ऊपरी भाग में लगाया जानेवाला पाल (लश०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबरदार  : वि० [फा०] (व्यक्ति) जिसके पास तबर (कुल्हाड़ी) हो या जो तबर चलाना जानता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबरदारी  : स्त्री० [फा०] तबर या कुल्हाड़ी चलाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तबर्रा  : पुं० [अ०] १. घृणा। नफरत। २. वे घृणा सूचक दुर्वचन जो शीया लोग मुहम्मद साहब के कुछ मित्रों के संबंध में (सुन्नियों की ‘यदहे सहाबा’ के उत्तर में) कहते हैं। ३. उक्त दुर्वचनों के पद या गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ