लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तकली  : स्त्री० [हिं० तकला] सूत कातने का एक प्रकार का छोटा यंत्र जिसमें काठ के एक लट्टू में छोटा सा सूजा लगा रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तकलीफ  : स्त्री० [अ०] १. कष्ट। दुःख। पीड़ा। जैसे–(क) उनकी ऐसी बातों से हमें तकलीफ होती है। (ख) इस तरह उठाने से बच्चे को तकलीफ होती होगी। २. विपत्ति। संकट। जैसे–सब पर कभी न कभी तकलीफ आती ही है। ३. बीमारी। रोग। जैसे–खाँसी या बुखार की तकलीफ। विशेष–औपचारिक रूप से इस शब्द का प्रयोग ऐसे अवसरों पर भी होता है जहाँ किसी को किसी दूसरे के अनुरोध-स्वरूप कोई कार्य या पश्रिम करना पड़ता है। जैसे–आप ही तकलीफ करके यहाँ आ जायँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ