लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंग  : वि० [फा०] १. जिसमें आवश्यक या उचित चौड़ाई या विस्तार का अभाव या कमी हो। सँकरा। संकीर्ण। जैसे–तंग कमरा, तंग गली। २. (पहनने की चीज) जिसमें कष्टदायक कसावट या संकीर्णता हो। आवश्यकता से अधिक कसा हुआ और कुछ छोटा। जैसे–तंग कुरता, तंग जूता। ३. (व्यक्ति) जो किसी बात से बहुत चिन्तित और दुःखी या पीड़ित हो रहा हो। परेशान। हैरान। जैसे–(क) लड़का सब को बहुत तंग करता है। (ख) महीनों से उसे बुखार ने तंग कर रखा है। ४. (काम या बात) जिसमें आवश्यक या उचित विस्तार के लिए यथेष्ट अवकाश न हो जैसे–आज-कल उनका हाथ बहुत तंग है अर्थात् उनके हाथ में काम चलाने योग्य धन नहीं हैं। ५. (मन या हृदय) जिसमें उदारता, सहृदयता आदि का अभाव हो। जैसे–वह बहुत तंग दिल का आदमी है, उससे सहायता की कोई आशा नही रखनी चाहिए। पुं० वह तस्मा जिससे घोड़ों की पीठ पर जीन या साज कसकर (उसके पेट के नीचे से) बाँधा जाता है। पुं० [?] १. टाट का बोरा। २. धन-संपत्ति। ३. ज्ञान। उदाहरण–आवत जात दोऊ विधि लूटै सर्व तंगहरि लीन्हो हो।–कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगदस्त  : वि० [फा०] [भाव० तंग-दस्ती] १. कृपण। २. धनहीन। ३. जिसके हाथ में अपनी अवश्यताएँ पूरी करने के लिए यथेष्ट धन न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगदस्ती  : स्त्री० [फा०] १. कृपणता। कंजूसी। २. आर्धिक कष्ट या संकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगहाल  : वि० [फा०+अ०] [भाव० तंग-हाली] १. कष्ट विपत्ति या संकट में पड़ा हुआ। २. आर्थिक कष्ट या संकट में पड़ा हुआ। ३. रोग-ग्रस्त। बीमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगहाली  : स्त्री० [फा०+अ०] तंगहाल होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगा  : पुं० [?] १. एक प्रकार का पेड़। २. ताँबे का एक छोटा सिक्का जो प्रायः दो पैसे मूल्य का होता था। टका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तँगिया  : स्त्री० [फा० तंग] १. छोटा तंग या तस्मा। २. पहनने के कपड़ों में लगाई जानेवाली तनी। बन्द। जैसे अंगिया या मिरजई की तंगिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंगी  : स्त्री० [फा०] १. तंग होने की अवस्था या भाव। संकीर्णता। २. विपत्ति या संकट में पड़कर चिंतित और दुःखी होने की अवस्था या भाव। ३. आर्थिक संकट। धन आदि का अभाव। ४. ऐसी अवस्था जिसमें किसी चीज की पूर्ति की अपेक्षा माँग अधिक होने के कारण उसका यथेष्ट मात्रा में उपलब्ध होना संभव न हो। जैसे–शहर में वर्षों से पानी की तंगी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ