लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ढेला  : पुं० [सं० दल, हिं० डला] १. किसी जमी हुई चीज का वह कड़ा और ठोस छोटा टुकडा़ जिसका आकार या नियमित रूप से न हो और जो हाथ में उठाया जा सके। जैसे–मिट्टी या पत्थर का ढेला या गुड़ या नमक का ढेला। २. अवध में होनेवाला एक तरह का धान। उदाहरण–-मधुकर डेलाजीरा सारी।–जायसी
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेला-चौथ  : स्त्री० [हिं० ढेला+चौथ] भादों सुदी चौथ जिस दिन चंद्रमा देख लेने पर उसके कलंकात्मक दोष से बचने के लिए आस-पास के मकानों पर ढेले फेंके जाते और गालियाँ सुनी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ